मुंबई। कौन, कब किस पाले में आ गिरे, बॉलीवुड में ये कहना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन खबर तो खबर होती है और आप उसे जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आते हैं बॉलीवुड गॉसिप्स। जिसमें कई चटपटी खबरें एक साथ होती हैं।
1. पहले डीके बोस, फिर पी के और अब टल्ली। राजकुमारी हिरानी की अगली फिल्म का नाम आखिरकार फाइनल हो गया है। हिरानी की नई फिल्म का नाम होगा टल्ली। जिसमें एक बार फिर हिरानी के साथ आमिर खान की जोड़ी बनेगी। इस फिल्म में आमिर खान एक शराबी की भूमिका में नज़र आएंगे। लेकिन फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल टल्ली टाइटल इस समय निर्देशक केन घोष के पास है। राजकुमार हिरानी ने कहा है कि वो इस टाइटल को हासिल करने की कोशश करेंगे। आमिर की ये फिल्म 2013 में धूम-3 के बाद शुरू होगी।

2. सुनने में आया है कि सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका के साथ अपना रिश्ता इसलिए तोड़ा क्योंकि उनका दिल सोनम कपूर पर आ गया है। लेकिन सोनम ने इस पूरी बात से इंकार किया है। हाल ही में सोनम ने ट्वीट कर के ये बात क्लियर कर दी माल्या से रिश्ते की खबरें झूठी हैं। वैसे हम आपको बता दें कि कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि सिद्धार्थ माल्या साहब का दिल कई बार सोनम कपूर पर आ चुका है।
3. आय़शा टाकिया और सिद्धार्थ माल्या के बीच ट्विटर पर बड़ी जंग छिड़ी हुई है। आयशा टाकिया का आरोप है कि सोमवार रात आयशा की बहन नताशा के साथ किंग फिशर एयर लाइंस के स्टाफ ने काफी बदतमीजी की। आयशा ने आरोप लगाया कि एक स्टाफ मेंबर ने उनका बोर्डिंग पास तक फाड़ दिया। नाराज आयशा ने जब इस बारे में ट्विटर पर लिखा तो सिद्धार्थ माल्या ने इस पूरी बात से इंकार दिया। अब पूरा मामला क्या है ये तो नहीं पता। फिलहाल आयशा जूनियर माल्या के टो टूक जवाब से काफी नाराज हो गईं और उन्होंने मामले को कोर्ट तक ले जाने की धमकी तक दे डाली है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: amir khan, sonam kapoor, deepika padukone








कमेंट्स
0