मुंबई। अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर प्रियंका चोपड़ा बोलीवुड में काफी झंडे गाड चुकी हैं। वो हर कैम्प की चहेती बन गई हैं। लेकिन अब करण जौहर को लग गई है प्रियंका चोपड़ा की बातों से तीखी मिर्ची।
दरअसल हर अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख के साथ बड़े ही बिंदास और रोमांटिक अवतार में प्रियंका नजर आती हैं। यही नहीं, कभी शाहरुख के साथ रणबीर का मजाक उडा़या तो कभी सलमान खान और डर्टी विद्या बन गई प्रियंका। लेकिन अब यही मजाक भारी पड़ रहा है प्रियंका चोपड़ा पर।

अब करण जौहर ने ऐलान कर दिया है कि वो अपनी फिल्मों में प्रियंका को नहीं लेंगे। क्योंकि गौरी खान को नहीं है प्रियंका चोपड़ा पसंद। दरअसल जब से शाहरुख और प्रियंका के बीच रोमांस की अफवाहें गर्म हुई हैं तभी से गौरी खान को प्रियंका फूटी आंख नहीं सुहा रही हैं। वहीं करण जौहर और गौरी खान की दोस्ती तो जगजाहिर है। ऐसे में करण ने प्रियंका से तौबा कर लेना ही बेहतर समझा।
हलांकि सूत्र बताते हैं कि प्रियंका को अपनी फिल्मों से बाहर निकालने की एक और वजह भी है। खबर है कि प्रियंका आज कल सबसे कहती फिर रही है कि वो करन जौहर की अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं। नई फिल्म के लिए उनकी करन से बात चल रही है हो सकता है कि आप ये सोचें कि दोस्ताना और अग्निपथ में प्रियंका को लीड रोल देने वाले करन ने प्रियंका को साइन भी कर लिया होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। जब से करण जौहर को इस बात की जानकारी मिली है वो गुस्से में हैं। करण ने प्रियंका की बातों को झूठा बताया है और साफ़ साफ़ कह दिया है कि प्रियंका के साथ वो कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं।
करण का कहना है कि अभी तो छोड़िए प्रियंका तो अगले दो साल तक उनकी किसी फिल्म में नहीं होगी। करण आने वाले दिनों में करीना, कटरीना और दीपिका जैसी बड़ी हिरोइनों के साथ काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी में’ दीपिका पादुकोण हैं। दोस्ताना-2 में कटरीना कैफ हैं, शाहिद कपूर के साथ पुनीत मल्होत्रा की फिल्म में सोनम हैं जबकि इमरान हाशमी स्टारर फिल्म के लिए नया चेहरा लिया जाने वाला है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: shahrukh khan, priyanka chopra, karan johar, hungry








कमेंट्स
0