मुंबई। विद्या बालन डर्टी पिक्चर के बाद अपनी नई फिल्म कहानी के लिए एक बार फिर सारे अवॉर्ड्स अपनी झोली में डालने की फिराक में है। फिल्म हिट हो इसके लिए उन्होंने प्रमोशन के कई नायाब तरीके भी निकाले।
नाम- विद्या बागची, काम - मेरे हस्बेंड मिसिंग है उनहे ढूंढने आई हूं, हॉबी- नाराज होना। ये है 'कहानी' की नई विद्या। डर्टी पिक्चर में जहां विद्या का हॉट अंदाज दिखा। वहीं इस फिल्म में विद्या का किरदार एकदम अलग है। यानी एक बार फिर विद्या अपने लुक, अपनी एक्टिंग और अपनी परफॉर्मेंस के बल पर सारे अवॉर्ड्स अपनी झोली में डालने की कोशिश कर रही हैं।

डर्टी पिक्चर के लिए तो विद्या ने स्क्रीन अवॉर्ड से लेकर फिल्म फेयर तक सभी अवॉर्ड्स हासिल कर लिए। और अब कहानी के जरिए कहीं विद्या की नजर नैशनल अवॉर्ड पर तो नहीं। अगर नजर हो भी तो इसमें कोई बुरी बात नहीं। क्योंकि शुरुआत से लेकर अभी तक विद्या ने अपनी एक्टिंग का हर रंग अपनी फिल्मों दिखाया है।
यही नहीं, विद्या ने अपनी फिल्म 'कहानी' को प्रमोट करने का नया तरीका निकाला है। कभी प्रेगनेंट हो कर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच जाती हैं तो कभी उसी गेटअप में मुंबई के खार स्टेशन पर अपने पति की फोटो लिए भटकती हैं। अगर ऐसे ही प्रमोशन का सिलसिला चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब बॉलीवुड पर सिर्फ विद्या राज करेंगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: vidya balan, film, kahani, dirty picture, pergnant








कमेंट्स
1