बैंगलोर। सियासी गलियारे से एक ऐसी खबर आई है जो शर्मनाक करने वाली है। कर्नाटक सरकार के दो मंत्री मंगलवार को विधानसभा में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते पकड़े गए। इनमें एक हैं सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सौदा और दूसरे महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सी सी पाटिल। इस खबर से कर्नाटक में हंगामा मचा हुआ है और बीजेपी से जवाब देते नहीं बन रहा।
दरअसल विधानसभाओं में हल्ला-हंगामा तो आए दिन की बात है। लड़ाई-झगड़ा भी होता रहता है। लेकिन जिस जगह कानून बनाए जाते हैं, वहां अगर अश्लील वीडियो देखा जाने लगे तो क्या कहेंगे। मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में कुछ ऐसा ही हुआ। सत्र चल रहा था लेकिन सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सौदा और महिला एंव बाल कल्याण मंत्री सी सी पाटिल मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने में मगन थे। लेकिन उनका ये कारनामा कैमरे में कैद हो गया। खबर बाहर आते ही हंगामा मच गया। लोग मंत्रियों के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए। सरकार को जवाब देते नहीं बन रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष के जी बोपैया ने कहा है कि ‘मैं इस मामले की जांच कराऊंगा। मैंने सदन में किसी मंत्री को मोबाइल पर कुछ देखते हुए नहीं देखा। लेकिन जांच में ये घटना सही पाई गई तो कार्रवाई जरूर होगी।‘
जाहिर है, इस घटना पर बीजेपी के लिए कुछ बोलना मुश्किल हो रहा है। शुचिता और चरित्र की पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी के मंत्री के इन कारनामों पर सफाई देना भी आसान नहीं है। विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है। यहां बनाए गए कानून से राज और समाज की दिशा तय होती है। लेकिन अगर वहां अश्लील वीडियो देखकर वक्त काटा जाए तो पतन की इंतहा का अंदाजा ही लगाया जा सकता है।
मामले को तूल पकड़ते ही आरोपी मंत्रियों ने अपनी सफाई दी है कि वो ब्लू फिल्म नहीं, बल्कि रेव पार्टी का वीडियो देख रहे थे, ये वीडियो उसे मत्स्य मंत्री ने दी थी। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: karnataka assembly, blue film, minister, seen, mobile








कमेंट्स
9