IBN7 IBN7

[+] 166 और खबरें

युवी को तीसरे दौर का कीमोथेरेपी जल्द, देश मांग रहा है दुआ

Posted on Feb 07, 2012 at 10:13pm IST

नई दिल्ली। कैंसर से लड़ाई ल़ड रहे युवराज अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। और बहुत जल्द उनका कीमोथेरेपी का तीसरा दौर शुरू होने वाला है। डॉक्टरों के मुताबिक युवराज की तबीयत में काफी तेजी से सुधार आ रहा है। आज उन्होंने जॉगिंग भी की इस बीच पूरा देश युवराज के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।

दरअसल जब से युवराज के कैंसर की खबर सामने आई है, पूरे देश में युवराज के लिए दुआएं हो रही है। क्या आम क्या खास हर कोई युवी के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। सोमवार को युवराज के डॉक्टर नितीश रोहतगी ने दिल्ली में ये बताया की युवी जल्द ठीक होकर मई तक मैदान पर वापसी भी कर सकते हैं। युवी के कैंसर का इलाज कीमोथेरेपी से चल रहा है और उस कीमोथेरेपी का तीसरा चरण बहुत जल्द होने वाला है। खबरों के मुताबिक ये आज या कल में भी हो सकता है। टीम इंडिया में युवराज के साथी ऑस्ट्रेलिया से युवी के लिए दुआएं कर रहे हैं।

युवी को तीसरे दौर का कीमोथेरेपी जल्द, देश मांग रहा है दुआ

युवराज की आईपीएल टीम पुणे वॉरियर्स टीम के फ्रैंचाइजी के मालिक सुब्रत रॉय सहारा ने भी युवराज के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।




सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी खेल और फिल्म जगत के साथ साथ राजनीति की बड़ी हस्तियां युवी के स्वास्थ्य की दुआ कर रही है।

अभिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि युवी आप के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। सब ठीक हो जाएगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि युवराज की बीमारी का सुनकर बहुत दुख हुआ, वो फाइटर हैं उम्मीद है कि वो बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे और मैदान पर वापसी करेंगे।

युवराज के करीबी दोस्त हरभजन सिंह ने मुश्किल की इस घड़ी में युवराज के परिवार के लिए दुआ मांगी और भरोसा जताया की युवी धमाकेदार वासपी करेंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: yuvraj singh, cancer, treatment, america



पिछली खबर
पर्थ में सचिन, गम्भीर में से कोई एक खेलेगा: सहवाग
अगली खबर
हार से बेजार ‘धोनी की सेना’ ने ‘वाका का युद्ध’ जीता! स्कोर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

पोमर्सबैक ने नहीं स्वीकारी छेड़छाड़ की बात

ल्यूक ने पुलिस के सामने यह स्वीकार नहीं किया है कि उसने नशे की हालत में अनजाने में महिला को छुआ या उसके साथ छेड़छाड़ की। 23:37 PM, May 21, 2012

अच्छे स्कोर के बावजूद हार गए हम : राहुल द्रविड़

हार के बाद द्रविड़ ने कहा कि 162 रन का कुल स्कोर बुरा नहीं था। हमें शुरुआती विकेट चटकाने की जरूरत थी। 17:53 PM, May 21, 2012
Photogallery
रेव पार्टी पर रेड
10:54 AM, May 21, 2012

खराब व्यवहार के लिए लगी ओवैश शाह को फटकार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ओवैश शाह को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शुक्रवार रात खेले गए मैच के दौरान गलत व्यवहार के लिए फटकार लगाई गई है। 23:22 PM, May 19, 2012

हमारे गेंदबाजों ने नहीं दिखाया अनुशासनः रेडफोर्ड

कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 121 पर नाबाद लौटे और मेजबान टीम को 16 रनों की बढ़त मिली। 23:08 PM, May 19, 2012

IPL-6 खेलना या न खेलना, अभी तय नहीं: गांगुली

पुणे वॉरियर्स इंडिया ने आईपीएल-5 में अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शनिवार को खेला लेकिन क्या ये इसके कप्तान सौरव गांगुली का भी आखिरी मैच था? बकौल गांगुली ‘ये मेरे लिए सिर्फ एक और मैच है’। 22:57 PM, May 19, 2012

चार्जर्स के खिलाफ भी जारी रखेंगे ऐसा खेलः गेल

अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि वह आगे के मैचों में भी अपना यही प्रदर्शन बरकरार रखना चाहते हैं। 21:22 PM, May 18, 2012

अनिल कुंबले ने कहा, ल्यूक की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

भारत के पूर्व कप्तान एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के मेंटर अनिल कुंबले ने कहा कि टीम के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक को एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 17:49 PM, May 18, 2012

आईपीएल के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे कीर्ति आजाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आजाद तमाम विवादों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बंद करने की मांग के साथ भूख हड़ताल करेंगे। 13:34 PM, May 18, 2012

शतकों के शतकवीर सचिन आज लेंगे सांसद पद की शपथ!

शतकों के शतकवीर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन सांसद सचिन के तौर पर बुधवार को राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ले सकते हैं। 08:23 AM, May 16, 2012
IBN7