IBN7 IBN7

[+] 34 और खबरें

सलामी न मारने पर गुलाटी मारने की सजा, कोर्ट सख्त

Posted on Feb 07, 2012 at 11:17pm IST | Updated Feb 07, 2012 at 11:34pm IST

नई दिल्ली। दुनिया इक्कीसवीं सदी में जा रही है लेकिन देश के पुलिस वालों की सामंती मानसिकता बदलने का नाम नहीं ले रही। राजधानी दिल्ली में एक पुलिस अफसर ने कांस्टेबल को सरेआम जमीन पर गुलाटी मारने की सजा दे डाली। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने साहब को सलाम नहीं ठोंका। लेकिन वाकया अदालत परिसर का था लिहाजा कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में एक पुलिस वाला गुलाटी मार रहा था। आसपास लोग हैरत से ये नजारा देख रहे थे। इस वर्दीधारी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को इसके अफसर ने ये सजा दी। लोगों की माने तो असल में इसके अफसर एडिशनल डीसीपी पी कुरुविला इस कांस्टेबल से बेहद नाराज हो गए थे। वो भी इसलिए क्योंकि इस कांस्टेबल ने उन्हें अदालत परिसर में घुसते वक्त सलामी यानि सैल्यूट नहीं दी थी। ये कांस्टेबल अदालत की गेट पर तैनात था।

सलामी न मारने पर गुलाटी मारने की सजा, कोर्ट सख्त

लेकिन शायद एडीशनल डीपीसी कुरुविला को ये पता नहीं था कि इस कांस्टेबल की गुलाटी इतना बड़ा बवाल खड़ा कर देगी। वकीलों ने इस पूरी घटना को अपने फोन पर रिकार्ड किया और सीधे अदालत में शिकायत करने पहुंच गए।




अब सरेआम अपने कांस्टेबल को सजा देने पर एडीशनल डीपीपी कुरुविला मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। कुरुविला दिल्ली के करोल बाग इलाके में तैनात हैं। कोर्ट में वो एक सुनवाई के लिए आए थे। लेकिन अब हो सकता है कि उन्हें अपनी इस अनोखी सजा पर सफाई देने के लिए यहां आना पड़े। वकीलों की शिकायत पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर जांच के आदेश दे दिए हैं। यही नहीं कोर्ट ने एक महीने में रिपोर्ट मांगी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: delhi police, officer, punishment, court, order



पिछली खबर
दिल्ली: जनपथ इलाके में मिले दर्जनों जिंदा कारतूस
अगली खबर
खुद को ममता की सचिव बताने वाली महिला गिरफ्तार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
रेसकोर्स टॉवर में आग
16:21 PM, May 22, 2012

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
IBN7