हिमांशु पति त्रिपाठी
नई दिल्ली। कैंसर से लड़ाई ल़ड रहे टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। खबर है कि आज से उनके कीमोथेरेपी का तीसरा दौर शुरू हो सकता है। युवराज ने आज ट्विट कर उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया है जो उनकी सेहत की कामना कर रहे हैं। साथ ही युवराज ने अपने फीजियोथरेपिस्ट का भी बचाव किया है।

युवराज की आईपीएल टीम पुणे वॉरियर्स फ्रैंचाइजी के मालिक सुब्रत रॉय सहारा ने भी युवराज के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी खेल और फिल्म जगत के साथ साथ राजनीति की बड़ी हस्तियां युवी के स्वास्थ्य की दुआ कर रही हैं। अभिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा की युवी आप के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। सब ठीक हो जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट किया कि युवराज की बीमारी का सुनकर बहुत दुख हुआ। वो फाइटर हैं। उम्मीद है कि वो बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे और मैदान पर वापसी करेंगे।
युवराज के करीबी दोस्त हरभजन सिंह ने मुश्किल की इस घड़ी में युवराज के परिवार के लिए दुआ मांगी और भरोसा जताया की युवी धमाकेदार वासपी करेंगे। वो बचपन से फाइटर हैं। उसके ठीक होने की दुआ करता हूं वो धमाकेदार वापसी करेंगे। वहीं, युवराज ने भी आज ट्वीट करके बीसीसीआई, सुब्रत रॉय सहारा, खेल मंत्री, अमिताभ बच्चन, ओमर अब्दुल्लाह समेत तमाम हर किसी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
युवराज ने लिखा है कि मैं आप लोगों के प्यार से गदगद हूं, तहे दिल से आप सबका शुक्रिया अदा करता हूं, मुझे भरोसा है कि आप सभी की दुवाओं की वजह से मैं बहुत जल्द ठीक हो जाउंगा और पहले से बेहतर होकर जल्द लौटूंगा। मैं जल्द से जल्द टीम इंडिया की कैप और जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने को बेकरार हूं। साथ ही युवी ने अपने फीजियो जतिन का बचाव करते हुए लिखा कि कई लोग मेरे फीजियो जतिन चौधरी को दोष दे रहे हैं, लेकिन उनका कोई दोष नहीं, वैकल्पिक दवाओं को लेने का फैसला उनका नहीं मेरा था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: yuvraj singh, lung cancer, amitabh bachchan, subrat roy, narendra modi, twitter, cricket, bcci








कमेंट्स
3