नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने श्रीनिवासन को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009 में आईपीएल ऑक्शन में धांधली की थी। आईबीएन 7 के एडिटर इन चीफ राजदीप सारेदेसाई से लंदन से खास बातचीत करते हुए मोदी ने माना कि 2009 के आईपीएल ऑक्शन में एंड्रयू फिलंटॉफ को चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल करने के लिए नियमों में गलत ढंग से बदलाव किए गये थे। मोदी ने कहा कि मुंबई इंडियंस के लिए भी आईपीएल ने अपने नियमों में बदलाव किया था।
बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने ललित मोदी के आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया है। उनके मुताबिक मोदी की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। श्रीनिवासन ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो एक ईमानदार इंसान हैं और उन्हें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का शौक नहीं। श्रीनिवासन ने मोदी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मोदी 2009 की बातों को लेकर 2012 में क्यों आरोप लगा रहे हैं।

मालूम हो कि एक साल पहले ललित मोदी के लीक-ईमेल के जरिए आईबीएन 7 ने इस बात का खुलासा किया था कैसे चेन्न्नई सपर किंग्स को फायदा पहुंचाया गया। मोदी ने राजस्थान रॉयल्स को 'मनाने' में काफी मशक्कत की थी। मोदी ने लिखा था कि शेन वार्न को पाकिस्तानी खिलाड़ी सोहेल तनवीर को टीम में बनाए रखने और एंड्रयू फिलंटॉफ को नहीं लेने के लिए 'हर हथकंडे' का इस्तेमाल किया था।
मोदी ने भी माना कि आईपीएल में ताकतवर टीमें नियमों में बदलाव के लिए मनमानी करती हैं और इसमें वो काफी हद तक कामयाब भी हो जाती हैं। मोदी ने कहा कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल ने अपने नियमों में बदलाव किया था।
मोदी का दावा है कि उनके हटने के बाद आईपीएल की शोहरत और पारदर्शिता में कमी आ गई है। मोदी की इस बात को बीसीसीआई शायद ही गंभीरता से ले कि लेकिन इस खुलासे के आईपीएल की विश्वसनीयता पर सवाल फिर से खड़े हुए हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: lalit modi, ipl-2, auction, fix, ipl, cricket








कमेंट्स
0