IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

पुलिसवालों ने चोरी के शक में पकड़े बच्चे का कान उखाड़ा

Posted on Feb 08, 2012 at 01:28pm IST | Updated Feb 08, 2012 at 06:13pm IST

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में चोरी के संदेह में पकड़े गए नाबालिग दलित का कान उखाड़ने वाले दो पुलिसकर्मी फरार हैं। प्रताड़ना का शिकार हुए बच्चे का उपचार सागर जिला अस्पताल में चल रहा है। मोतीनगर थाना पुलिस ने रविवार को चोरी के संदेह में दलित वर्ग के एक नाबालिग को पकड़ा था। दो पुलिसकर्मियों ने थाने लाकर उससे पूछताछ की और पिटाई भी की।

पीड़ित बच्चे का कहना है पुलिसकर्मियों ने उसके दोनों कान पकड़कर जमीन से उसे ऊपर उठाया। इसी दौरान उसके कान का निचला हिस्सा उखड़ गया। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बच्चे के कान उखड़ने की जानकारी जब उसके परिजनों को मिली तो वे पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने पहुंचे।

नगर पुलिस अधीक्षक रक्षपाल सिंह यादव ने बताया कि "इस घटना के लिए जिम्मेदार सहायक उप निरीक्षक घनश्याम और आरक्षक विश्वनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: police, beat, child, ear



पिछली खबर
शराबी पति ने ईंट से पीट-पीट कर पत्नी को मारा
अगली खबर
नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ गैंग रेप, आरोपी फरार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
रेसकोर्स टॉवर में आग
16:21 PM, May 22, 2012

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
IBN7