लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि आईबीएन7 ने टीईटी घोटाले का खुलासा किया था। इस घोटाले में अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई है।
कानुपर देहात पुलिस ने संजय मोहन को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। बीती रात उनको गिरफ्तार किया गया और कानपुर ले जाया गया। कानपुर देहात पुलिस ने चार लोगों को 88 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे जब पूछताछ की तो पता चला कि ये पैसे टीईटी परीक्षा में उगाही के हैं और संजय मोहन के पास ही पहुंचाना था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में संजय मोहन से पूछताछ की जा रही है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: tet scandal, sanjay mohan, 88 lakh rupees








कमेंट्स
1