नई दिल्ली। पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निजी सचिव बताकर लोगों से ठगी कर रही थी। कई लोगों को बेवकूफ बनाकर उसने आठ लाख रुपये से अधिक का चूना लगाया।
पुलिस के अनुसार, सीमा मल्होत्रा (40) नाम की यह महिला लोगों को यह कहकर बेवकूफ बना रही थी कि वह पूर्व रेल मंत्री को जानती है और शाही रेलगाड़ी 'रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स' में खानपान का ठेका उन्हें दिला सकती है। इस महिला को पहले भी 2010 में धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके बाद वह तिहाड़ जेल में बंद थी।
पुलिस के अनुसार, सीमा अक्सर अपना घर बदलती रहती थी, ताकि उसके ठिकाने का पता न चल सके। धोखाधड़ी के मामलों में उसका पति जोगिंदर मल्होत्रा भी शामिल था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mamata banerjee, fake secretary, arrest








कमेंट्स
0