IBN7 IBN7

[+] 166 और खबरें

रोहन गावस्कर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया

Posted on Feb 08, 2012 at 04:54pm IST | Updated Feb 08, 2012 at 05:10pm IST

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पुत्र रोहन गावस्कर ने बुधवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रोहन भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। वेबसाइट 'क्रिक इंफो' ने इसकी पुष्टि की है। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज रोहन ने 2009 में अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेला था। उसके बाद उन्होंने कमेंट्री को अपना पेशा बना लिया।

रोहन ने भारत के लिए कुल 11 एकदिवसीय मैच खेले, जिनमें उनके बल्ले से 151 रन निकले। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। रोहन ने 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान अपना पहला मैच खेला था। इसके बाद 2004 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए उनका चयन हुआ था लेकिन इसके बाद वह फिर कभी टीम में जगह नहीं पा सके। रोहन ने बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी मैच खेले और 75 मैचों में 5073 रन बनाए।

इसके बाद वह बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से जुड़ गए। आईसीएल के खत्म होने के बाद रोहन एक बार फिर मुख्यधारा में लौटे और फिर इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: rohan gavaskar, retirement, first class, cricket



पिछली खबर
तेंदुलकर के श्रीलंका के खिलाफ तीन हजार रन पूरे
अगली खबर
इलाज में देरी के लिए खुद को दोषी मानते हैं युवराज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

पोमर्सबैक ने नहीं स्वीकारी छेड़छाड़ की बात

ल्यूक ने पुलिस के सामने यह स्वीकार नहीं किया है कि उसने नशे की हालत में अनजाने में महिला को छुआ या उसके साथ छेड़छाड़ की। 23:37 PM, May 21, 2012

अच्छे स्कोर के बावजूद हार गए हम : राहुल द्रविड़

हार के बाद द्रविड़ ने कहा कि 162 रन का कुल स्कोर बुरा नहीं था। हमें शुरुआती विकेट चटकाने की जरूरत थी। 17:53 PM, May 21, 2012
Photogallery
रेव पार्टी पर रेड
10:54 AM, May 21, 2012

खराब व्यवहार के लिए लगी ओवैश शाह को फटकार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ओवैश शाह को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शुक्रवार रात खेले गए मैच के दौरान गलत व्यवहार के लिए फटकार लगाई गई है। 23:22 PM, May 19, 2012

हमारे गेंदबाजों ने नहीं दिखाया अनुशासनः रेडफोर्ड

कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 121 पर नाबाद लौटे और मेजबान टीम को 16 रनों की बढ़त मिली। 23:08 PM, May 19, 2012

IPL-6 खेलना या न खेलना, अभी तय नहीं: गांगुली

पुणे वॉरियर्स इंडिया ने आईपीएल-5 में अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शनिवार को खेला लेकिन क्या ये इसके कप्तान सौरव गांगुली का भी आखिरी मैच था? बकौल गांगुली ‘ये मेरे लिए सिर्फ एक और मैच है’। 22:57 PM, May 19, 2012

चार्जर्स के खिलाफ भी जारी रखेंगे ऐसा खेलः गेल

अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि वह आगे के मैचों में भी अपना यही प्रदर्शन बरकरार रखना चाहते हैं। 21:22 PM, May 18, 2012

अनिल कुंबले ने कहा, ल्यूक की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

भारत के पूर्व कप्तान एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के मेंटर अनिल कुंबले ने कहा कि टीम के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक को एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 17:49 PM, May 18, 2012

आईपीएल के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे कीर्ति आजाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आजाद तमाम विवादों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बंद करने की मांग के साथ भूख हड़ताल करेंगे। 13:34 PM, May 18, 2012

शतकों के शतकवीर सचिन आज लेंगे सांसद पद की शपथ!

शतकों के शतकवीर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन सांसद सचिन के तौर पर बुधवार को राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ले सकते हैं। 08:23 AM, May 16, 2012
IBN7