IBN7 IBN7

[+] 157 और खबरें

यूपी में पहले चरण में रिकॉर्ड 62 फीसदी वोटिंग

Posted on Feb 08, 2012 at 05:39pm IST | Updated Feb 08, 2012 at 09:25pm IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज चुनाव का पहला दौर खत्म हो गया। हालांकि सुबह बारिश की वजह से लोग मतदान केंद्रों से नदारद रहे। लेकिन शाम होते होते पोलिंग बुथों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। लोगों ने उत्साहित होकर वोटिंग किए। उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 62 फीसदी मतदान हुआ है। गौरतलब है कि यहां पिछले चुनाव में कुल 47 फीसदी ही वोटिंग हुई थी।

पहले चरण का मतदान यूपी के दस जिलों के 55 विधानसभा सीटों पर हुआ, जिसमें 862 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। इसमें दो मंत्रियों के अलावा 31 विधायकों और 15 पूर्व मंत्रियों की किस्मत बुधवार को ईवीएम मशीन में बंद हो गई।

यूपी में पहले चरण में रिकॉर्ड 62 फीसदी वोटिंग

हालांकि मतदान के दौरान हिंसा की कोई बड़ी खबर तो नहीं आई। लेकिन मिश्रिक और महोली विधानसभा क्षेत्रों में कई जगह मतदान का लोगों ने बहिष्कार किया। जानकारी के मुताबिक 25 गांवों के लोग मतदान करने ही नहीं पहुंचे। इलाके में विकास न होने से लोग नाराज थे। यही नहीं बाराबंकी में पोलिंग बूथ के अंदर बिजली न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूपी में पहले चरण का मतदान चुनाव आयोग के लिए भी एक बड़ी चुनौती के समान था।

दरअसल, इस चरण के चुनाव में 38 फीसदी उम्मीदवार आपराधिक छवि के हैं। इसमें समाजवादी पार्टी ने 28, बीएसपी ने 24, बीजेपी ने 24, कांग्रेस ने 15, पीस पार्टी ने 12, जेडीयू ने 5 और आरएलडी ने एक दागी उम्मीदवार मैदान में उतारा है।

पहले चरण के मतदान में जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं, उनमें बीएसपी मंत्री रामहेत भारती और संग्राम सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल के बेटे अभिषेक पाल, इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अम्मार रिजवी सहित अयोध्या से लगातार जीतते आए बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह भी शामिल हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: uttar pradesh election 2012, voting, first phase, criminal



पिछली खबर
यूपी इलेक्शन: मिनट दर मिनट खबरों की सुर्खियां LIVE
अगली खबर
देखें: यूपी के फतेहपुर से IBN7 का चुनावी चौपाल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

अमर को छोड़, बीजेपी में शामिल हो सकती हैं जयाप्रदा

बीजेपी 2014 लोकसभा चुनाव के लिए ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है, जो अपनी सीट पर मजबूत दावेदार साबित हों। बीजेपी के इस गेम प्लान में जयाप्रदा एकदम फिट बैठ रही हैं। 19:43 PM, May 22, 2012

कोर्ट ने पुलिस से पूछा, रामदेव पर क्या कार्रवाई की?

रामदेव ने संसद और इसके प्रतिनिधियों की विश्वसनीयता और गरिमा को कम करने के मकसद से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। 17:04 PM, May 22, 2012
Photogallery
UPA-2 का रिपोर्ट कार्ड
21:34 PM, May 21, 2012

‘आईपीएल नहीं, बीपीएल की चिंता करें शिवराज सिंह’

मुख्यमंत्री चौहान आईपीएल में जारी गड़बड़ी को लेकर कहते हैं कि इसे बंद कर देना चाहिए'। 17:28 PM, May 21, 2012
Photogallery
ममता का गुस्सा देखो!
21:01 PM, May 19, 2012

पदोन्नति में आरक्षण मसले पर 23 को सर्वदलीय बैठक

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के मसले पर रास्ता निकालने के तरीके पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 23 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 23:27 PM, May 18, 2012

प्राइवेट कंपनियों द्वारा एयरपोर्ट पर शुल्क वसूली का विरोध

दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों पर प्राइवेट कंपनियों द्वारा यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूल किए जाने की आज राज्यसभा में तीखी आलोचना की गई तथा सरकार से मांग की गई कि वसूल की गई धनराशि सरकारी कोष में जमा कराई जाए। 21:07 PM, May 18, 2012

अखिलेश के जनता दर्शन को बसपा ने बताया नाटक

बहुजन समाज पार्टी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन को आज नाटक करार दिया और कहा कि इससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। 20:52 PM, May 18, 2012

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा -बैन लगाओ IPL पर

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार से करते हुए कहा कि इससे भद्रजनों का खेल माने जाने वाले क्रिकेट की बदनामी हो रही है। 18:31 PM, May 18, 2012

15 दिन के भीतर सुधारी जाए कानून व्यवस्थाः अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए आज अधिकारियों को पन्द्रह दिन में इसमें पूरी तरह सुधार लाने के निर्देश दिए। 18:10 PM, May 18, 2012
IBN7