मुंबई। कहते हैं इश्क में बड़ा रिस्क होता है और हर कदम फूंक फूंक कर रखना पड़ता है। लेकिन साल की सबसे बड़ी शादी के बारे में लोग सवाल तो करेंगे ही, वो भी जब सैफ और करीना ने पहले ही ये एलान कर दिया था कि इस साल के शुरुआत में ही वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में अब तो ये होना ही था। जहां-जहां करीना जा रही हैं वहां सिर्फ एक ही सवाल शादी कब करोगी करीना।
शादी के सवालों से परेशान करीना ने दे ही डाला जवाब। मौका था इमरान के साथ नई फिल्म एक मैं और एक तू के प्रमोशन का। बेबो आईं तो नई फिल्म से ज्यादा सवाल उनसे उनकी और सैफ की शादी के बारे में पूछा जाने लगा।

सवाल- करीना आप कब कर रही हैं शादी?
सवाल- लेकिन हमने तो सुना था आप 10 फरवरी को सैफ के साथ सगाई कर रही हैं
करीना- ये गलत है।
सवाल- वैलेंटाइन डे पर आपके सैफ के साथ क्या प्लान्स हैं?
करीना- मैं बैंकाक में शूटिंग में बीजी हूं।
आखिर अब क्यों शादी की बात को टाल रही हैं करीना। यकीन मानिए कुछ दिनों पहले एजेंट विनोद के लॉन्च पर सैफ का भी कुछ ऐसा ही अंदाज था। करीना के बारे में पूछा गया, शादी के बारे में पूछा गया तो बड़ा टका सा जवाब देकर निकलते बने नवाब साहब।
सूत्रों की मानें तो दरअसल करीना से उनकी नई फिल्म से ज्यादा उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। सैफ की एजेंट विनोद इसिलए सुर्खियों में है क्योंकि इसके रिलीज के बाद सैफीना शादी करने वाले हैं और इसी बात से चिढ़ गए हैं सैफ करीना। क्योंकि दोनों के लिए सबसे पहले अपनी फिल्मों को प्रमोट करना ज्यादा जरूरी है। लेकिन सारी सुर्खियां शादी की खबरें बटोर रही हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: kareena kapur, saif ali khan, film, marraige








कमेंट्स
0