मुंबई। रजनीकांत की नई फिल्म 'कोचादईयान' से कटरीना को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह दे दी गई है उनकी सबसे बड़ी दुश्मन दीपिका को।
दीपिका की तलवार ऐसी चली कि उनके जादू से साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत भी चारो खाने चित हो गए। क्योंकि रजनीकांत की फिल्म कोचादईयान में जहां कटरीना रजनीकांत के ऑपोजिट दिखनेवाली थीं, वहीं अब ये रोल कटरीना से छीन कर दीपिका को दे दिया गया है। यानी दीपिका ने छीन ली कटरीना से फिल्म। बिल्कुल वैसे ही जैसे की कटरीना ने उऩका बॉयफ्रेंड उनसे छीना था। खुद रजनीकांत की बेटी सौंदर्या जो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने टि्वटर पर दीपिका को साइन करने का एलान किया।

यही नहीं, सुनने में आया है कि रेस-2 छोड़ने का फैसला दीपिका ने इसलिए लिया था ताकि वो रजनीकांत की फिल्म को समय दे सकें। वैसे भी कटरीना रणबीर के साथ अपनी अगली में काफी बिजी हैं। शायद इसी का फ्रस्टेशन दीपिका ने निकाला है कटरीना की सबसे बड़ी फिल्म उनके हाथ से छीन कर। खबरों की मानें तो रजनीकांत को दीपिका काफी पसंद भी है। उनकी मानें तो दीपिका बॉलीवुड की सबसे खूबसरत अभिनेत्री हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: deepika padukone, katrina kaif, film, rajnikant








कमेंट्स
0