अहमदाबाद। जकिया जाफरी केस में एसआईटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में ये रिपोर्ट अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में दी है। जकिया जाफरी ने गुजरात दंगों के केस में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की थी, सुप्रीम कोर्ट के कहने पर एसआईटी ने उस शिकायत की जांच की।
पूर्व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी की विधवा जकिया जाफरी द्वारा दायर याचिका के मद्देनजर अदालत ने गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। साल 2002 में गोधरा में हुए साम्प्रदायिक दंगों के बाद हुए इस नरसंहार में अहसान जाफरी सहित 69 लोग मारे गए थे।

मालूम हो कि गुजरात दंगों के दौरान हुए गुलबर्ग सोसायटी हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका से सम्बंधित एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई को निचली अदालत को सौंप दिया था। याचिका में गुजरात के मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और राज्य के कुछ उच्च पदस्थ अधिकारियों पर इस मामले में जानबूझकर निष्क्रिय बने रहने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने इस मामले की सुनवाई राज्य से बाहर किसी विशेष अदालत में कराने का आग्रह भी किया था।
(एजेंसियों की जानकारी के साथ)
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: gujrat riot 2002, jakia jafri case, supreme court, sit, closer report








कमेंट्स
0