नई दिल्ली। मुंबई हमलों में गिरफ्तार आतंकी अजमल कसाब की चिट्ठी पाकिस्तान को सौंप दी गई है। चिट्ठी में कसाब ने अपने मुल्क पाकिस्तान से कानूनी मदद की गुहार लगाई है। कसाब ने चिट्ठी में लिखा है कि वो और उसके बाकी 9 साथी आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।
मोहम्मद अजमल कसाब पाकिस्तानी उच्चायुक्त से मुलाकात करना चाहता है। उसने अपनी चिट्ठी में पाक उच्चायुक्त से मिलने की गुजारिश की है। कसाब की चिट्ठी देने के लिए पाकिस्तान के उच्चायुक्त अफरासियाब को सोमवार की शाम विदेश मंत्रालय बुलाया गया और उन्हें कसाब की चिट्ठी सौंप दी गई।
मुंबई के गुनहगार मोहम्मद अजमल आमिर कसाब ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर 50 से ज्यादा लोगों के खून से होली खेली थी। बाद में उसे गिरगांव चौपाटी पर पकड़ लिया गया। पाकिस्तान से मुंबई हमला करने आए 10 आंतकियों में से मोहम्मद अजमल कसाब एकमात्र जिंदा आतंकी है।
अपने कबूलनामे में वह बता चुका है कि वो पाकिस्तान के फरीदकोट का रहने वाला है। अब उसने कानूनी मदद के लिए पाकिस्तान सरकार से गुहार लगाई है।
More on: kasab, Pakistan, Ambessy, Dahal Gayi Mayanagri








कमेंट्स
0