IBN7 IBN7

[+] 24 और खबरें

बेंजी बोल नहीं पाती मगर कमाल का गाती है

Posted on Dec 23, 2008 at 12:52pm IST | Updated Dec 23, 2008 at 07:51pm IST

नई दिल्ली। एक ऐसी सुरीली आवाज जिसे सुनकर उसकी काबिलियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन तब यकीन होता जब ये पता चलता है कि जिस गले से ये सुर निकल रहे हैं। उस गले से शब्द नहीं निकल सकते। 14 साल की लड़की बेंजी बोल नहीं सकती। लेकिन बेहद सुरीली आवाज में गा सकती है।

जन्म से ही बेंजी के शरीर का बायां हिस्सा और बायां दिमाग काम नहीं करता है। बेंजी दूसरे बच्चों जैसी नॉर्मल नहीं थी। जिससे उसका मानसिक विकास नहीं हो पाया। किसी काम को ठीक से नहीं कर पाती थी। लेकिन उसमें एक खास बात थी संगीत के सुरों की पहचान।

4 साल की उम्र में बेंजी के माता-पिता समझ गए थे की उनकी बेटी कभी भी दूसरे बच्चों की तरह सामान्य नहीं होगी। बचपन से ही बेंजी का झुकाव संगीत की तरफ था। बाकी बच्चे जब सुरों के उतार-चढ़ाव को समझ नहीं पाते। तब बेंजी इन्हें आराम से समझ लेती थी और दोहराने की कोशिश करती। बेंजी के माता-पिता को मानो एक रास्ता मिल गया।




उन्होंने बेंजी को म्यूजिक थेरेपी देनी शुरू की। वो उसके कमरे में सुबह-शाम महामृत्युंजय मंत्र, सुबह और शाम के राग, गायत्री मंत्र बजा देते थे। बेंजी की सुबह और शाम इसी संगीत के साथ होने लगी। दिनभर उसके कानों में यही सुर गूंजते रहते। जब बेंजी चार साल की हुई तो माता-पिता ने उसके लिए म्यूजिक टीचर रख दिया। लेकिन ये बेंजी के लिए इतनी सहज थी। उसे सिखाना इतना आसान नहीं था। म्यूजिक टीचरों ने हार मान ली।

लेकिन बेंजी के माता-पिता ने हार नहीं मानीं। बेंजी को गुरु के रूप में एमएम रफी मिल गए। इसके बाद पांच साल तक उन्होंने बेंजी को संगीत का ककहरा सिखाया। बेंजी को पहले से ही सुरों के जादू का असर समझ आता था। और अब वो बाकायदा सुर-ताल से खेलने लगी। उस समय समस्या ये थी कि बेंजी को बोल याद रखना। बेंजी ने इसका भी रास्ता निकाल लिया। वो उन्हें रट लेती थी। इसके बाद बेंजी का स्टेज पर सफर शुरू हो गया। इस बीच गुरु की मौत हो गई और बेंजी को मिले नए गुरु रामजी मिश्रा। दो साल से वो उन्हीं की संगत में संगीत सीख रही है।

हर बच्चे में एक हुनर होता है। लेकिन हर बच्चे को अपने उस हुनर को साकार करने का मौका नहीं मिल पाता है। इस मायने में बेंजी काफी किस्मत वाली है। उसके माता-पिता ने उसकी कमजोरी को उसकी ताकत में बदलने का रास्ता निकाला। संगीत ने बेंजी को नई जिंदगी दी है। अपनी नई पहचान के साथ बेंजी अब दुनिया में कोई भी मुकाम हासिल कर सकती है।

इस खबर पर आप अपनी राय दें। आपकी राय आज शाम साढ़े 5 बजे IBN7 के बुलेटिन में शामिल किया जाएगा। राय देने के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: HKK, Music, baby, Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
एक गिरोह जो चुराता था सिर्फ वियाग्रा
अगली खबर
गिफ्ट में MRF टायर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

13

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

अजब गजब में ये भी

शादी करो, ‘हनीमून’ पैक देगी मध्य प्रदेश सरकार!

>मध्य प्रदेश में देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में विवाहित पर्यटकों के लिए हनीमून पैकेज बनाया गया है। 17:26 PM, May 17, 2012

21 मई को भारत में दिखाई देगा आंशिक सूर्यग्रहण

यह सूर्यग्रहण कुंडल के आकार का होगा और सूर्योदय के बाद पूर्वोत्तर भारत में बेहद सीमित समय तक दिखाई देगा। 10:06 AM, May 17, 2012

रूस में सैन्य अधिकारी कुत्तों की हत्या का दोषी, लगा जुर्माना

रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में सेना के छह कुत्तों की हत्या का दोषी मानते हुए एक यूनिट कमांडर का कोर्ट मार्शल कर दिया गया। 09:44 AM, May 17, 2012

छात्रों ने बनाई ध्वनि और वायु प्रदूषण रहित बाइक

हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में मैकेनिकल के छात्रों ने पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली बाइक बनाई है। 11:44 AM, May 16, 2012

जल्द ही आइना बताएगा खबरों और मानसून का हाल

एक जापानी कंपनी ने आइने का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम युक्त एक ऐसा प्रोटोटाइप बनाया है, जिसमें ब्रश करते वक्त आप खबरें, समय, मौसम के साथ ही आ अपना वजन भी देख सकते हैं। 11:29 AM, May 16, 2012

ट्रेन के डिब्बे में 10 फुट लंबा अजगर, मची अफरा तफरी

बिहार के दानापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में विशाल अजगर सांप पाया गया। 14:01 PM, May 15, 2012

सेक्स खिलौनों की खोज में भटक रही है ब्रिटेन पुलिस

ब्रिटेन के वर्सेस्टशायर शहर की पुलिस 11 हजार पाउंड के सेक्स खिलौनों की खोज कर रही है, जिसकी पिछले सप्ताह चोरी हो गई थी। 23:45 PM, May 14, 2012

लो जी, बुलेट से जोत डाला मूंगफली का पूरा खेत...

क्या आपने कभी किसी को रॉयल एनफील्ड बुलेट से खेत की जुताई करते देखा है? या फिर कभी प्रेशर कूकर से झाग वाली कॉफी बनाते देखा है? 11:22 AM, May 14, 2012

वेश्यावृत्ति के लिए प्रोफेशनल कोर्स, जॉब की पक्की गारंटी

छात्रों को दुनिया के सबसे पुराने पेशे का इतिहास पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सेक्स टॉय का इस्तेमाल और कामसूत्र में दी गई सेक्स की बेहतरीन पोजीशन के बारे में बताया जाएगा। 15:49 PM, May 11, 2012

पत्नी को पीटा, दंड में पढ़नी होगी कुरान

बाद में उसकी एक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें देखा जाएगा कि उसने किताबों से क्या सीखा। 12:20 PM, May 11, 2012
IBN7