IBN7 IBN7

[+] 109 और खबरें

सीरिया में खूनी संघर्ष ने ली 100 से ज्यादा की जान

Posted on Feb 22, 2012 at 12:13pm IST

दमिश्क। सीरिया में इदलिब प्रांत के एक गांव और होम्स प्रांत में बीते चौबीस घंटों में राष्ट्रपति बशर अल असद को हटाने की मांग कर रहे विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष मे 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच अमेरिका ने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय मदद पहुंचाने के रेडक्रास के प्रस्ताव का समर्थन किया है। सीरियन आब्सर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने आज बताया कि पश्चिमोत्तर इदलिब प्रांत के अबदिता गांव में कल हुए संघर्ष में कम से कम 33 लोग मारे गए जबकि 31 अन्य लोगों को होम्स प्रांत में हिंसा में अपनी जान गंवानी पड़ी है।

सीरिया में खूनी संघर्ष ने ली 100 से ज्यादा की जान

होम्स के बाबा अम्र शहर और खालदियेह और कार्म अल जैतून जिलों में भारी गोलाबारी में अधिकांश लोगों की मौत हो गई। होम्स में कार्यरत जनरल कमीशन आफ सीरियन रिवोल्यूशन के कार्यकर्ता हादी अब्दुल्ला ने बताया कि होम्स में बड़ी संख्या में अतिरिक्त बल को रवाना किया गया है।

अब्दुल्ला ने कहा कि हमने आज सुबह से दो घंटे के अंदर बाबा अम्र में 150 गोलों की आवाज सुनी। इसके बाद हमने गिनती बंद कर दी। ह्यूमन राइट्स वाच के निदेशक पीटर बुकार्त ने बताया कि होम्स में हुए हमलों में रूस निर्मित 240 एमएम के मोर्टारों का इस्तेमाल किया गया है। होम्स में पिछले 18 दिनों से संघर्ष जारी है।

उन्होने अंदाजा लगाया कि इन मोर्टारों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों ने नागरिकों पर किया है। उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि इस बात से होती है कि 250 पाउंड का मोर्टार अत्याधुनिक बख्तरबंद वाहन से ही छोड़ा जा सकता है और इसके इस्तेमाल के लिए 9 लोगों के टीम की जरूरत होती है। यह सुविधा सुरक्षाबलों के पास ही हो सकती है।

हालांकि मृतकों की संख्या और मोर्टार के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हो सकी है। उत्तरी शहर अलेप्पो के अलोप्पो विश्वविद्यालय के ढाई हजार छात्रों के धरना प्रदर्शन के दौरान हिंसा होने पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं।

इस बीच धर्म निरपेक्ष समूहों ने नए संविधान के मसौदे के उस प्रस्ताव का विरोध करने के लिए संसद के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जिसमें कहा गया है कि देश का राष्ट्रपति बनने के लिए मुसलमान होना अनिवार्य है।

इस बीच रेडक्रास ने सीरिया में रोजाना दो घंटे का संघर्ष विराम लागू करने का प्रस्ताव रखा है ताकि इस दौरान वह हिंसा से त्रस्त लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर सके। अमेरिका ने उसके इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: dashmik, syria, bashar al assad, rebels, firing, securoty forces, red cross, america, russia



पिछली खबर
अपराध कर रहीं 7 हजार वेबसाइट्स को चीन ने किया बंद
अगली खबर
अफगानिस्तान में कुरान जलाने पर यूएस ने मांगी माफी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

कराची में रैली के दौरान हमलावरों ने 11 को भूना

पाकिस्तान के तटवर्ती शहर कराची में एक राजनीतिक रैली के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर कम से कम 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 30 से अधिक को जख्मी कर दिया। 23:39 PM, May 22, 2012

ब्रिटेन में पहली बार महिला बनी युद्धपोत की कमांडर

रॉयल नेवी की 40 वर्षीय एक महिला अधिकारी ने मंगलवार को रॉयल नेवी के 500 वर्ष पुराने रिवाज को तोड़ दिया और उसे एक युद्ध पोत की कमांडर बनाया गया। 21:13 PM, May 22, 2012

ब्रिटेन की 21 वर्ष की छात्रा ने एवरेस्ट फतह किया

ब्रिटेन की 21 वर्ष की एक छात्रा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की। इसके साथ ही एवरेस्ट पर चढ़ने वाली वह ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला बन गई। 20:03 PM, May 22, 2012

जनता के लिए खुला दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी टॉवर

जापान स्थित 'टोक्यो स्काईट्री' नाम का दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी और रेडियो प्रसारण टावर मंगलवार को जनता के लिए खोल दिया गया। 19:58 PM, May 22, 2012

तमिलनाडु की मदद करेगा अमेरिका : नैंसी पावेल

भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पावेल ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु ने विजन 2023 के तहत जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरा करने में अमेरिका उसकी मदद करेगा। 21:54 PM, May 21, 2012

ड्राइविंग के दौरान SMS, बोले तो-साल में पांच हजार मौतें!

अगर आप गाड़ी चलाने के दौरान किसी को एसएमएस करते हैं तो ये आपकी ड्राइविंग को 23 गुना ज्यादा जोखिमभरा बना देता है 20:29 PM, May 21, 2012

निगरानी प्रणाली पर 1.7 अरब डॉलर खर्च करेगा नाटो

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) व एक यूरोपीय रक्षा प्रौद्योगिकी प्रदाता कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमैन कारपोरेशन ने रविवार को यहां जमीनी निगरानी प्रणाली विकसित करने के लिए 1.7 अरब डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 18:08 PM, May 21, 2012

यमन में सैन्य परेड पर फिदायीन हमला, 50 मरे

यमन की राजधानी साना में सोमवार को एक सैन्य परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान किए गए एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 50 सैनिक मारे गए। 17:52 PM, May 21, 2012
IBN7