IBN7 IBN7

[+] 157 और खबरें

माया-मुलायम-राहुल, 5वें चरण में सबकी प्रतिष्ठा दांव पर

Posted on Feb 22, 2012 at 12:19pm IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवें चरण में जिन क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान होना है, उसमें मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की सियासी प्रतिष्ठा से जुड़े बुंदेलखण्ड के अलावा समाजवादी पार्टी (एसपी) प्रमुख मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रभाव वाले क्षेत्र शामिल हैं।

इस चरण में 13 जिलों की 49 सीटों पर कुल 829 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इन उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता उमा भारती के भी भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। ये जिले हैं एटा, कांशीराम नगर, कानपुर, रमाबाई नगर, महोबा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, औरैया, इटावा, ललितपुर, मैनपुरी और फिरोजाबाद।

माया-मुलायम-राहुल, 5वें चरण में सबकी प्रतिष्ठा दांव पर

फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, रमाबाई नगर और इटावा जहां सपा प्रमुख मुलायम सिंह का गढ़ माना जाता है, वहीं एटा और कांशीराम नगर जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के संरक्षक कल्याण सिंह के प्रभाव वाले क्षेत्र माने जाते हैं। मुलायम जहां मैनपुरी से सांसद हैं, वहीं कल्याण सिंह एटा से सांसद हैं। इस चरण में दोनों नेताओं की अपने-अपने क्षेत्र में सियासी परीक्षा है।

पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखण्ड के झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन और महोबा में बीएसपी का दबदबा था। लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा झांसी सीट जीतने के बाद बुंदेलखण्ड क्षेत्र पर कब्जा राहुल गांधी के एजेंडे में शामिल हो गया। इसीलिए वह पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काफी सक्रिय थे। ऐसे में इस बार बीएसपी प्रमुख मायावती के सामने पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती होगी।

इस चरण में जिन दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है, उसमें बीजेपी नेता उमा भारती भी हैं, जो बुंदेलखण्ड के चरखारी सीट से चुनाव लड़कर उत्तर प्रदेश में अपना सियासी सफर शुरू करने जा रही हैं।

इसके अलावा इटावा जिले के जसवंतनगर सीट से सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, महोबा सदर से पूर्व मंत्री एवं बीजेपी उम्मीदवार बादशाह सिंह, मैनपुरी की भोगांव सीट से बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महराज, मैनपुरी की करहल सीट से मंत्री जयवीर सिंह और एटा की अलीगंज सीट से बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा इस चरण की चर्चित हस्ती हैं।

इस चरण में 17,267 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया में 28,173 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग होगा। इस चरण में कुल 1.56 करोड़ मतदाता 87 महिलाओं सहित 829 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: uttar pradesh election 2012, mayawati, rahul gandhi, bjp, 5th phase elelction, mulayam singh yadav, kalyan singh



पिछली खबर
यूपी चुनाव: पांचवें चरण का मतदान गुरुवार को
अगली खबर
कैसे होगा बेड़ा पार, जब सीएम के लिए हैं तीन-तीन दावेदार!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

अमर को छोड़, बीजेपी में शामिल हो सकती हैं जयाप्रदा

बीजेपी 2014 लोकसभा चुनाव के लिए ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है, जो अपनी सीट पर मजबूत दावेदार साबित हों। बीजेपी के इस गेम प्लान में जयाप्रदा एकदम फिट बैठ रही हैं। 19:43 PM, May 22, 2012

कोर्ट ने पुलिस से पूछा, रामदेव पर क्या कार्रवाई की?

रामदेव ने संसद और इसके प्रतिनिधियों की विश्वसनीयता और गरिमा को कम करने के मकसद से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। 17:04 PM, May 22, 2012
Photogallery
UPA-2 का रिपोर्ट कार्ड
21:34 PM, May 21, 2012

‘आईपीएल नहीं, बीपीएल की चिंता करें शिवराज सिंह’

मुख्यमंत्री चौहान आईपीएल में जारी गड़बड़ी को लेकर कहते हैं कि इसे बंद कर देना चाहिए'। 17:28 PM, May 21, 2012
Photogallery
ममता का गुस्सा देखो!
21:01 PM, May 19, 2012

पदोन्नति में आरक्षण मसले पर 23 को सर्वदलीय बैठक

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कर्मियों की पदोन्नति में आरक्षण देने के मसले पर रास्ता निकालने के तरीके पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 23 मई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 23:27 PM, May 18, 2012

प्राइवेट कंपनियों द्वारा एयरपोर्ट पर शुल्क वसूली का विरोध

दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों पर प्राइवेट कंपनियों द्वारा यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूल किए जाने की आज राज्यसभा में तीखी आलोचना की गई तथा सरकार से मांग की गई कि वसूल की गई धनराशि सरकारी कोष में जमा कराई जाए। 21:07 PM, May 18, 2012

अखिलेश के जनता दर्शन को बसपा ने बताया नाटक

बहुजन समाज पार्टी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन को आज नाटक करार दिया और कहा कि इससे जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होने वाला है। 20:52 PM, May 18, 2012

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा -बैन लगाओ IPL पर

जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादों में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल पर प्रतिबंध लगाने की मांग सरकार से करते हुए कहा कि इससे भद्रजनों का खेल माने जाने वाले क्रिकेट की बदनामी हो रही है। 18:31 PM, May 18, 2012

15 दिन के भीतर सुधारी जाए कानून व्यवस्थाः अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति को सरकार की पहली प्राथमिकता बताते हुए आज अधिकारियों को पन्द्रह दिन में इसमें पूरी तरह सुधार लाने के निर्देश दिए। 18:10 PM, May 18, 2012
IBN7