IBN7 IBN7

[+] 166 और खबरें

अश्विन की अपील ही खेल भावना के खिलाफः जयवर्द्धने

Posted on Feb 22, 2012 at 12:37pm IST | Updated Feb 22, 2012 at 03:31pm IST

ब्रिस्बेन। श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के आठवें मैच के कार्यवाहक कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने जहां स्वीकारा है कि उन्होंने टीम को अनावश्यक आलोचना से बचाने के लिए लाहिरू तिरिमाने को आउट करने की अपील वापस ली वहीं, श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने भारतीय ऑफस्पिनर रविचंद्रन अश्विन द्वारा लाहिरु तिरिमाने को आउट करने की अपील करने को ही खेल भावना के विपरीत माना है। लेकिन जयवर्द्धने ने कहा कि अंततः खेल भावना की ही जीत हुई।

नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर एक मैच का प्रतिबंध लगने के कारण उनकी गैरमौजूदगी में श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम की कप्तानी संभालने वाले सहवाग ने कहा कि अंपायर ने मुझे बुलाकर अपील पर पुनर्विचार करने को कहा। यदि हम अपील वापस नहीं लेते तो लोग हमारी आलोचना करते कि यह खेल भावना के विपरीत है।

अश्विन की अपील ही खेल भावना के खिलाफः जयवर्द्धने

जयवर्द्धने ने कहा कि अश्विन द्वारा तिरिमाने को रनआउट की अपील करने से पहले उन्हें चेतावनी दिए जाने के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा कि तिरिमाने को आधिकारिक रूप से चेतावनी दी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भारत को अपील ही नहीं करनी चाहिए थी।

सहवाग ने कहा कि ऑफस्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तिरिमाने को आउट करने की अपील करने से पहले उन्हें चेतावनी दी थी। अपील किए जाने के बाद हर कोई इसी बारे में बात कर रहा था लेकिन जब अंपायर ने मुझे बुलाया तो मैंने कहा कि हम तिरिमाने को एक और चेतावनी दे सकते हैं लेकिन यदि उन्होंने फिर से ऐसा किया तो हम अपील करेंगे क्योंकि यह आईसीसी का नियम है।

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि तकनीकी रूप से यदि कोई बल्लेबाज गलत तरीके से खेल रहा है तो उसे रनआउट न करना ही सही है। ईमानदारी से कहूं तो यदि मैं टीम इंडिया की जगह होता तो अपील ही नहीं करता। उन्होंने कहा, खेल को साफ सुथरा रखने की कोशिश करनी चाहिए और यदि कोई बल्लेबाज गलती कर रहा हो तो पहले अंपायर को सूचित करना चाहिए और उस पर नजर रखनी चाहिए। यदि वह फिर भी लगातार गलती करता रहे तो उसे रनआउट करना सही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: virender sehwag, india cricket, lahiru titimane, sri lanka cricket, out apeel, r ashwin



पिछली खबर
क्रिकेट टॉप-5: क्रिकेट से जुड़ी बुधवार की पांच खबरें!
अगली खबर
धोनी और सहवाग के बीच विवाद निपटाए BCCI: कपिल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

पोमर्सबैक ने नहीं स्वीकारी छेड़छाड़ की बात

ल्यूक ने पुलिस के सामने यह स्वीकार नहीं किया है कि उसने नशे की हालत में अनजाने में महिला को छुआ या उसके साथ छेड़छाड़ की। 23:37 PM, May 21, 2012

अच्छे स्कोर के बावजूद हार गए हम : राहुल द्रविड़

हार के बाद द्रविड़ ने कहा कि 162 रन का कुल स्कोर बुरा नहीं था। हमें शुरुआती विकेट चटकाने की जरूरत थी। 17:53 PM, May 21, 2012
Photogallery
रेव पार्टी पर रेड
10:54 AM, May 21, 2012

खराब व्यवहार के लिए लगी ओवैश शाह को फटकार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ओवैश शाह को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शुक्रवार रात खेले गए मैच के दौरान गलत व्यवहार के लिए फटकार लगाई गई है। 23:22 PM, May 19, 2012

हमारे गेंदबाजों ने नहीं दिखाया अनुशासनः रेडफोर्ड

कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 121 पर नाबाद लौटे और मेजबान टीम को 16 रनों की बढ़त मिली। 23:08 PM, May 19, 2012

IPL-6 खेलना या न खेलना, अभी तय नहीं: गांगुली

पुणे वॉरियर्स इंडिया ने आईपीएल-5 में अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शनिवार को खेला लेकिन क्या ये इसके कप्तान सौरव गांगुली का भी आखिरी मैच था? बकौल गांगुली ‘ये मेरे लिए सिर्फ एक और मैच है’। 22:57 PM, May 19, 2012

चार्जर्स के खिलाफ भी जारी रखेंगे ऐसा खेलः गेल

अपने गगनचुंबी छक्कों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स के तूफानी कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि वह आगे के मैचों में भी अपना यही प्रदर्शन बरकरार रखना चाहते हैं। 21:22 PM, May 18, 2012

अनिल कुंबले ने कहा, ल्यूक की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है

भारत के पूर्व कप्तान एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के मेंटर अनिल कुंबले ने कहा कि टीम के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक को एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 17:49 PM, May 18, 2012

आईपीएल के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे कीर्ति आजाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आजाद तमाम विवादों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बंद करने की मांग के साथ भूख हड़ताल करेंगे। 13:34 PM, May 18, 2012

शतकों के शतकवीर सचिन आज लेंगे सांसद पद की शपथ!

शतकों के शतकवीर सचिन तेंदुलकर राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन सांसद सचिन के तौर पर बुधवार को राज्यसभा में सांसद पद की शपथ ले सकते हैं। 08:23 AM, May 16, 2012
IBN7