मुंबई। मुंबई आतंकवादी हमलों में जीवित पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब की पुलिस हिरासत अवधि बुधवार को एक अदालत ने अगले साल की 6 जनवरी तक बढ़ा दी।
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा में कड़ी सुरक्षा के बीच हिरासत में रखे गए कसाब के मामले की संक्षिप्त सुनवाई के लिए मजिस्ट्रेट एन. श्रीमांगले और सरकारी वकील एकनाथ धुमाले वहां उपस्थित हुए।
यह लगातार तीसरी बार है जब सुरक्षा कारणों और मीडिया से बचाने के लिए कसाब की सुनवाई अदालत के बजाय पुलिस कार्यालय में की गई।
More on: Mumbai, kasab, police, Dahal Gayi Mayanagri








कमेंट्स
1