IBN7 IBN7

[+] 161 और खबरें

SRK मेरे साथ काम करने से डरते हैं: आमिर

Posted on Dec 24, 2008 at 08:46pm IST | Updated Dec 31, 2008 at 03:13pm IST

नई दिल्ली। गजनी फिल्म लेकर आमिर खान एक बार फिर पब्लिक के सामने हैं। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले उन्होंने डायरेक्टर कट्स प्रोग्राम में आईबीएन7 से बातचीत की। आमिर से जब पूछा गया कि क्या वे भी खुद को मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट मानते हैं तो आमिर ने कहा कि नहीं। मैं नहीं मानता कि मैं परफेक्ट हूं क्योंकि अपनी हर फिल्म को जब मैं 7-8 महीने बाद देखता हूं तो मुझे लगता है कि यह शॉट थोड़ और बेहतर हो सकता था।

शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर आमिर खान ने कहा कि शाहरुख मेरे साथ काम करने से डरते हैं। मैंने उससे कई बार कहा है कि यार डरो मत, काम कर लो लेकिन शाहरुख को पता नहीं क्यों लगता है कि आमिर के साथ काम किया तो सब दूध का दूध-पानी का पानी हो जाएगा।

इस सवाल पर कि क्या ऐसी भी फिल्में हैं जिनके बारे में उन्हें लगता है कि ये फिल्में मैंने क्यों कीं तो उनका कहना था कि ऐसी कई फिल्में हैं लेकिन चूंकि हर फिल्म के साथ कुछ लोगों के इमोशन जुड़े होते हैं जो उसमें काम करते हैं या उसका हिस्सा बनते हैं तो मैं उनका दिल नहीं दुखाना चाहता लेकिन ऐसी फिल्में हैं।

आमिर ने कहा कि मैंने जिन अभिनेत्रियों के साथ काम किया है उनमें जूही मेरी फेवरिट अभिनेत्री हैं। उन्हीं के साथ मैंने अपनी पहली फिल्म की थी। फेवरिट तीन अभिनेताओं की बात करूं तो दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और टॉम हैंग्स होंगे।

दिल फिल्म के बारे में आमिर ने कहा कि उस समय वे बहुत जल्दी-जल्दी बोलते थे। डायरेक्टर इंद्रकुमार को एक शॉट के लिए कई बार रिटेक करना पड़ा। जब उन्होंने पूछा कि आखिर डायरेक्टर चाहते क्या हैं तो उन्होंने कहा कि यार तुम बहुत जल्दी-जल्दी बोलते हो। इसके बाद मैंने धीरे-धीरे बोलने की आदत डाली।





(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Aamir, Show



पिछली खबर
गजनी से रोक हटी, कल होगी रिलीज
अगली खबर
'गजनी' आज से पर्दे पर, अदालत ने दी हरी झंडी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7