IBN7 IBN7

[+] 126 और खबरें

जम्मू-कश्मीर में 52 फीसदी मतदान

Posted on Dec 24, 2008 at 09:07pm IST

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान में भी अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के आह्वान की धज्जियां उड़ गई। यहां तक कि अलगावादियों का गढ़ कहे जाने वाले श्रीनगर में भी भारी संख्या में लोग मतदान के लिए निकले।

सूबे के 21 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को हुए मतदान में 52 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार को उपयोग किया।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक श्रीनगर में मतदान ने पिछले 19 वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया। यहां 20 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हालांकि शुरुआत में यहां मतदान बेहद धीमा रहा लेकिन दिन ढलने के साथ-साथ मतदाताओं की संख्या में इजाफा होता गया।

1989 में अलगावादियों की सक्रियता के बाद से अब तक श्रीनगर के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी चुनाव के दौरान 10 फीसदी तक भी मतदान दर्ज नहीं हुआ था लेकिन बुधवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला।

छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में श्रीनगर की 8 और जम्मू व सांबा की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक जम्मू के दो जिलों में 60 फीसदी के आसपास मतदान हुआ है।

जम्मू क्षेत्र में मतदान केंद्रों के बाहर जहां लंबी कतारें देखी गई, वहीं श्रीनगर में अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के आह्वान से मतदान केंद्र सूने पड़े थे।

जम्मू डिविजन के आयुक्त सुधांशु पांडेय ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान के आंकड़े आएंगे मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।

चुनाव अधिकारियों का कहना है कि श्रीनगर की विधानसभा सीटों पर दोपहर तक हुए मतदान का प्रतिशत 2002 की अपेक्षाकृत अधिक है।

हजरतबल और सोनावार विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घंटों के दौरान महज तीन फीसदी मत पड़े। हजरतबल में 27 फीसदी जबकि सोनावर में 34 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुकअब्दुल्ला दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

शिया बहुल जैदीबल में 16 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पांच फीसदी से भी कम मतदान हुआ था।

दोपहर दो बजे तक ईदगाह में 9.5 फीसदी, खानयार में 11.4 फीसदी, हब्बा कदल में 6 फीसदी से अधिक और अमीरा कदल में 8 फीसदी मत पड़े। बटमालू में 17 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस की संयुक्त समिति के चुनाव बहिष्कार के आह्वान के कारण श्रीनगर में तनाव दिखा। वहां कुछ छिटपुट विरोध प्रदर्शन भी हुए। श्रीनगर शहर में पुलिस और अलगाववादियों के बीच हल्की झड़पें भी हुई जिसमें कम से कम 14 लोग घायल हुए। श्रीनगर खासकर पुराने शहर में सड़कें खाली रही और बहुत कम वाहन चले।

अधिकारियों ने श्रीनगर जिले में चुनाव कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के अतिरिक्त सभी वाहनों का परिचालन बाधित कर दिया।

उधर, जम्मू के रणबीर सिंहपुरा, सांबा, सुचेतगढ़ और अखनूर सेक्टरों की पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए बाहर निकले। जम्मू शहर में तो त्योहारों सा माहौल दिखा। जम्मू में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद पूर्वी जम्मू विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले मतदान करने वालों में थे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि जम्मू कश्मीर में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Jammu, Kashmir, Voting, election2008 special



पिछली खबर
तालिबान ने अपहृत भारतीय के लिए मांगे 1.5 करोड़
अगली खबर
एमपीः नगर निगम और पालिकाओं के लिए ड्रेस कोड

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7