मुंबई। ‘गजनी’ एक ऐसी पहली फिल्म हैं जिसने रिलीज से पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गजनी के कुछ 1450 प्रिंट एक साथ रिलीज हुए। सबसे बड़ी कामयाबी ये रही कि रिलीज से पहले फिल्म ने 50 करोड़ का कारोबार किया। जो कि अबतक का सबसे बड़ा कारोबार है। IBN7 के साथ खास बातचीत में गजनी के हीरो आमिर खान और हीरोइन आसिन ने फिल्म के हर एक पहलू के बारे में खुलकर बात की। इस शो की एंकरिंग IBN7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव पालीवाल ने की।
संजीव पालीवाल: आमिर फिल्म की ओपनिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतनी बड़ी कामयाबी को आप किस तरह देखते हैं?
आमिर: सबसे पहले दर्शकों को धन्यवाद देना चाहूंगा। जिन्होंने फिल्म को शुरुआत में इतनी बड़ी कामयाबी दी।
संजीव पालीवाल: आमिर फिल्म में एक सीन है जिसमें आपको एक स्ट्रगलर मॉडल समझा जाता है, और चढ्ढी और खुजली का एक ऐड करना है आपको। अगर आपको सच में चढ्ढी और खुजली का ऐड करना पड़े तो।
आमिर: तो मेरी हालत बुरी हो जाएगी।
संजीव पालीवाल: पर वो सीन कैसे क्रिएट हुआ था?
आमिर: डायरेक्टर मुर्गदास जी ने ये सीन लिखा था और थैंक्स गॉड कि वो सीन फिल्म में नहीं है सिर्फ उसका जिक्र है फिल्म में, और आसिन जो फिल्म में एक स्ट्रगलिंग मॉडल है उन्हें लगता है कि मैं भी एक स्ट्रगलिंग मॉडल हूं और वो मेरी मदद करना चाहती हैं। मुझे ऐड दिलाना चाहती हैं। ऐड दिलाते वक्त वो कहती हैं कि मेरे पास एक चढ्ढी का ऐड करोगे।
संजीव पालीवाल: आसिन आमिर की फिल्मों में एक खतरा रहता कि हिरोइन को कम रोल मिलता है?
आसिन: आई डोंट थिंक्स सो। आई पर्सनली डोंट थिक्स सो।
संजीव पालीवाल: एक चीज जो लोग बार-बार कह रहे हैं, वो है फिल्म के एक्शन सीन। लोगों का कहना है कि फिल्म के एक्शन सीन बेमिसाल हैं बेजोड़ हैं। क्या पहले से प्लानिंग की थी कि वही करना है जो पहले किसी ने नहीं किया है।
आमिर: दरअसल ओरिजनल में भी एक्शन सीन बहुत अच्छे फिल्माए गए हैं। मुर्गदास जी का एक्शन का जो कॉन्सेपट था वो जरा हटकर था। हमने भी कोशिश कि क्योंकि ये फिल्म एक्शन और थ्रिल पर आधारित है। इसलिए एक्शन पर खास ध्यान दिया गया है।
संजीव पालीवाल: एक चीज और जो लोग जानना चाहते हैं कि गजनी के लिए बॉडी बनाई। फिल्म तो हो गई अब लोग जानना चाहते हैं कि आमिर किस रूप में नजर आएंगे।
आमिर: मैं तो वैसा ही दिखूंगा जैसे मेरे किरदार हैं जो मेर डायरेक्टर चाहते हैं। मेरी अगली फिल्म जो है ‘राजू हिरानी’ की जिसकी शूटिंग जनवरी में शुरू होगी उसमें राजू जी को जो मेरा फिजीक चाहिए वो टोटली non muscular होना चाहिए। उस किरदार के Muscles नहीं हो चाहिए जिसके लिए पिछले 7 महीने से मैंने ट्रैनिंग बंद कर रखी है। जैसे ही गजनी की शूटिंग पूरी हुई बॉडी वाले शॉट्स पुरे हुए तो इस फिल्म के लिए मैंने ट्रैनिंग बंद कर दी। जो फिल्म होगी और जैस उसका किरदार होगा उस तरीके से नजर आऊंगा।








कमेंट्स
2