IBN7 IBN7

[+] 126 और खबरें

नेशनल कॉन्फ्रेंस दौड़ में सबसे आगे, दिग्गजों ने गाड़े झंडे

Posted on Dec 28, 2008 at 08:12am IST | Updated Dec 28, 2008 at 03:59pm IST

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में जारी मतगणना के रुझानों के मुताबिक नेशनल कॉफ़्रेंस दौड़ में सबसे आगे चल रही है। जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस महज कुछ ही सीटों से आगे-पीछे चल रहे हैं। लेकिन कोई स्पष्ट तस्वीर नहीं उभर पाई है।

विधानसभा की 87 सीटों के जो रुझान मिले हैं, इनमें 02 सीटों पर पीडीपी, कांग्रेस 08 और 04 पर नेशनल कॉन्फ़्रेंस आगे है।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले चुनाव से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए 11 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।




अब तक आए नतीजों से बीजेपी 11, कांग्रेस 10, नेशनल कॉन्फ़्रेंस 23, पीडीपी 20 और अन्य 07 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं।

राज्य की 87 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुआ था। जम्मू कश्मीर में वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

राजनीतिक विश्लेष्कों के मुताबिक सरकार का गठन आसान नहीं होगा। राज्य के दोनों बड़े दल नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी त्रिशंकु विधानसभा की आशंका से बेचैन हैं।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में भी किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। कश्मीर के 2002 के चुनाव के नतीजे जिसमें, नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 18 सीटें, कांग्रेस को 5, पीडीपी को 16 और अन्य के खाते में 7 सीटें आईं थीं।

इससे पहले 2002 में जम्मू में हुए चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 9 सीटें आईं थी, वहीं कांग्रेस के पास 15, पीडीपी को जम्मू में कोई भी सीट हाथ नही लगी थी जबकि यहां अन्य के खातों में 13 सीटें आईं थी

लद्दाख के 2002 के नतीजों में नेशनल कॉफ्रेंस के खाते में 1 सीट आई वहीं कांग्रेस और पीडीपी को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि यहां भी अन्य के खाते में 3 सीटें आईं।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने संकेत दिए हैं कि कांग्रेस गठबंधन सरकार में नेशनल कॉन्फ्रेंस से हाथ मिला सकती है। दूसरी तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अबदुल्ला का भी कहना है कि अगर किसी को बहुमत नहीं मिलता है, तो उन्हें साझा सरकार बनाने में कोई परहेज नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि वो सरकार बनाने के लिए बीजेपी से किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे चाहे विपक्ष में बैठना क्यों ना पड़े।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में जीत किसी की भी हो, असल में ये जम्हूरियत की जीत है।

सोनिया गांधी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भारी संख्या में वोट डालकर अपने दिल की असल भावना को पूरे देश के सामने रखा है।

एक नजर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजों पर

पार्टी सीटें (87)

कांग्रेस 20

बीजेपी 01

पीडीपी 16

नेशनल कांफ्रेंस 28

पैंथर्स पार्टी 04

अन्य 18

घाटी में किसकी बनेगी सरकार? किस पार्टी का होगा नेशनल कॉफ़्रेंस के साथ गठबंधन? आपको क्या लगता है? इस बारे में अपनी राय दें

देखें: 2008 चुनाव नतीजों की लाइव कवरेज


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: JK, Poll, election2008 special



पिछली खबर
दिल्ली में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
अगली खबर
कर्नाटक उपचुनावों में 60 फीसदी मतदान

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

8

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7