मुंबई। मुंबई हमलों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ये सनसनीखेज खुलासा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मुबंई हमलों के वक्त आतंकवादियों ने केन्द्र सरकार से बातचीत की कोशिश की थी और कुछ मांगे रखी थी जिसे सरकार ने ठुकरा दिया था।
दरअसल आतंकी हमलों के लगभग एक महीना बाद ये खुलासा हुआ है। दिग्विजय सिंह के मुताबिक आतंकियों ने सरकार से कुछ भारतीय जेलों में बंद खूंखार आतंकवादियों को छोड़ने की मांग की थी। जिसने केन्द्र सरकार ने ठुकरा दिया।
लेकिन दिग्विजय सिंह उन आतंकियों के नाम नहीं बताए। जिसे छुड़ाने की मांग मांग की गई थी। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर अभी तरह सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि एक महीना बीत जाने के बाद ये सनसनीखेज खुलासा एक बार फिर आतंकी हमले की उस वारदात को ताजा कर दिया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Mumbai, attack , Dahal Gayi Mayanagri








कमेंट्स
0