श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुला ने रविवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच किसी तरह का कोई गठबंधन बनता है तो मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी करेगी।
नई दिल्ली से लौटने के बाद अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा कि यह कहना बहुत जल्दी होगा कि कौन मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार होगा।
उन्होंने कहा कि जब हम कांग्रेस के साथ गठबंधन को पूरा कर लेंगे तब मुख्यमंत्री के बारे में दोनों पार्टियां चर्चा करेंगी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे तो उन्होंने कहा कि क्यों नहीं, उमर युवा हैं और वे राज्य की जनता की सेवा करने के लिए तैयार हैं।
राज्य की 87 सदस्यीय विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसकी संभावना है कि कांग्रेस के साथ मिलकर वह सरकार बनाए।
More on: Jammu, Kashmir, Voting, election2008 special








कमेंट्स
0