IBN7 IBN7

स्कूल के नाम पर विधायक निधि ही डकार गए भ्रष्टाचारी!

Posted on Apr 03, 2012 at 03:58pm IST

गाजीपुर। गाजीपुर जिले की भाला ग्राम सभा में एक स्कूल के नाम पर फ़र्ज़ी ढंग से विधायक फंड से हजारों रुपए निकाल लिए गए और किसी को इस भ्रष्टाचार की भनक तक नहीं लगी। साल 2005-06 में रीता मिश्रा पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय को विधायक फंड से एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए जिसमें से 75 हजार रुपये की धनराशि जारी भी कर दी गई लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि पूरे जिले में ना तो इस नाम से कोई स्कूल है और ना ही इसके नाम से कोई भूमि आवंटित की गई है।

रीता मिश्रा पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय को कितनी राशि आवंटित की गई इस मामले की तह पर जाने के लिए सिटिजन जर्नलिस्ट सुरेंद्र सिंह ने अक्टूबर में RTI से जानकारी मांगी। सुरेंद्र को पता चला कि स्कूल निर्माण के लिए विधायक फंड से 1 लाख रुपये मंजूर किए गए थे, इसमें से 75 हजार रुपये जारी भी कर दिए गए।

स्कूल के नाम पर विधायक निधि ही डकार गए भ्रष्टाचारी!

लेकिन जब जिले में इस नाम से कोई स्कूल ही नहीं है तो ये पैसा कहा गया? सुरेंद्र की जानकारी के मुताबिक़ ये 75 हज़ार रुपए जिस स्कूल के खाते में गए वो खाता उपेंद्र मिश्रा संचालित करते हैं। सीजे बनकर सुरेंद्र उनसे पूछने गए कि आखिर वो स्कूल कहां है और जारी पैसे का उन्होंने क्या किया?




स्कूल प्रबंधक के गोलमोल जवाब से सुरेंद्र सिंह अब भी संतुष्ट नहीं हुए इसलिए वह विधायक उमाशंकर कुशवाहा से मिलने के बाद जिलाधिकारी से भी मिलने पहुंचे। जिलाधिकारी से उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।

सुरेंद्र कहते हैं कि ये सरकारी खजाने की खुली लूट है इसलिए वो इस मामले को आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं। जब तक डकारी गई रकम जब्त नहीं हो जाती और दोषी पकड़े नहीं जाते तब तक वो इसी तरह अपना दबाव बनाते रहेंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: school, corruption, gazipur, citizen journalist, india



पिछली खबर
महंगा कर्ज लेने को मजबूर हैं मोतिहारी के किसान!
अगली खबर
जल को जहर बनाने वाली फैक्ट्रियों पर भ्रष्टतंत्र चुप क्यों?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

कानपुर के बदहाल पार्कों से बेखबर बना है नगर निगम!

कानपुर के बर्रा-दो इलाके की पहचान है एक बदहाल पार्क। सिटिजन जर्नलिस्ट नीरज बता रहे हैं कि कैसे दो सालों से वो इस पार्क को संवारने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 19:26 PM, May 16, 2013

सही मकसद के लिए इस्तेमाल नहीं की जा रही आवंटित जमीन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद डेवेलप्मेंट अथॉरिटी ने कुछ संस्थानों को कौड़ियों के दाम में जमीनों का आवंटन किया। लेकिन जिन लोगों को जमीनें मिलीं उन्होंने उस जमीन का सही उपयोग न करके मनमानी शुरू कर दी। 18:59 PM, May 16, 2013

CJ: 50 साल से मकान के लिए संघर्ष करते जम्मू के लोग

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 1965 में राज्य सरकार ने एक योजना बनाई थी। इसके तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए मुफ्त प्लॉट दिए जाने थे। 50 साल गुजर गए लेकिन लोग आज भी उस आशियाने का इंतजार ही कर रहे हैं। 18:47 PM, May 12, 2013

सर्विस रोड खुलवाने के लिए संघर्ष करती CJ की कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कवि नगर से राज नगर जाने वाली रोड़ पर हर रोज लगने वाले जाम रोजाना की बात है। इस जाम में लोगों को राहत मिल सकती है, अगर पास की सर्विस रोड का प्रयोग किया जाए। 21:44 PM, Apr 14, 2013

दफ्तर में यौन शोषण के खिलाफ महिला डॉक्टर ने उठाई आवाज

कामकाज करने वाली जगहों पर महिलाओं के साथ हो रहे यौनशोषण के खिलाफ संघर्ष करती ऐसी महिला की कहानी। कर्नाटक के बैंगलोर में रहने वाली महिला जो पेश से डॉक्टर है। 21:35 PM, Apr 14, 2013

सीजे ने किया इंदिरा आवास में हुई धांधली का पर्दाफाश

इस हफ्ते सिटाजन जर्नलिस्ट में है झारखंड के गिरडीह शहर में इंदिरा आवास में हुए घपले को उजागर करते सीजे की कहानी। जिसने अपनी मेहनत और संघर्ष से सरकारी कर्मचारियों की कारगुजारी का पर्दाफाश किया। 21:24 PM, Apr 14, 2013

स्कूली बच्चों ने अपने दम पर जारी रखा मिड डे मील

एक बदहाल स्कूल, तीन टीचर और चार सौ बच्चे। ऐसे में पढ़ाई कैसे होती होगी अंदाजा लगाया जा सकता है। 21:53 PM, Apr 07, 2013
IBN7