काहिरा। मिस्र के दक्षिण पश्चिमी अल-वादी अल-गदीद इलाके में गधों के बिना डायपर पहने घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक स्थानीय अधिकारी मोहम्मद हारून के हवाले से बताया कि क्षेत्र में पर्यटन में हुए इजाफे को देखते हुए इसके सौंदर्य और संस्कृति को बचाए रखना आवश्यक हो गया है।
उन्होंने कहा कि गधों को पहनाने के लिए बाजारों में अत्यंत कम कीमत के डायपर उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन गधों के मालिक इस नियम का उल्लंघन करेंगे उन्हें जुर्माना भरना होगा।
उल्लेखनीय है कि मिस्र में कृषि कार्यो में गधों का व्यापक इस्तेमाल किया जाता है। मिस्र के शहरों और गांवों में ढुलाई के कामों में गधे और उनसे चलने वाली गाड़ियों का उपयोग आम है।








कमेंट्स
2