IBN7 IBN7

फैसला सुनते ही कोर्ट में रो पड़े बीजेपी नेता बंगारू लक्ष्मण

Posted on Apr 27, 2012 at 03:02pm IST

नई दिल्ली। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बंगारू लक्ष्मण को सीबीआई की द्वारका कोर्ट ने जैसे ही तहलका घूस कांड में दोषी करार दिया, वो फूट फूटकर रोने लगे। कोर्ट उनकी सजा का ऐलान कल करेगा। उन्हें कल तक के लिए जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कंवलजीत अरोड़ा ने भ्रष्टाचार के इस मामले में अपना फैसला दो अप्रैल को सुरक्षित रख लिया था। आज जैसे ही अदालत की कार्यवाही शुरू हुई बंगारू को विटनेस बॉक्स में बुलाया गया। इसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

फैसला सुनते ही बंगारू फूट-फूटकर रोने लगे। जब वे कोर्ट में आए तो काफी आश्वस्त दिख रहे थे लेकिन फैसला सुनकर उनके सब्र का बांध टूट गया। वे खड़े हुए थे लेकिन फैसला सुनने के बाद एक स्टूल मंगाकर उसपर बैठ गए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कंवलजीत अरोड़ा ने कल सुबह तक के लिए बंगारू को हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद इस बीजेपी नेता को जेल भेजने की कार्यवाही शुरू हो गई। कल सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और तब अदालत उनकी सजा का ऐलान करेगी।

फैसला सुनते ही कोर्ट में रो पड़े बीजेपी नेता बंगारू लक्ष्मण


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: bangaru laxman, tehelka sting case, tehelka, bjp, bribe, defence deal



पिछली खबर
बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका है बंगारू पर फैसला
अगली खबर
बंगारू के आचरण से पार्टी का लेना-देना नहीं: बीजेपी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013

अश्विनी कुमार के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मुकदमाः बीजेपी

बीजेपी उपाध्यक्ष के मुताबिक साफ है कि अश्विनी कुमार ने राष्ट्रीय अपराध किया है और इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए। 12:05 PM, May 13, 2013
IBN7