IBN7 IBN7

फिल्म रिव्यूः मिस मत कीजिएगा ‘द एवेंजर्स’ देखना

Posted on Apr 28, 2012 at 03:11pm IST | Updated Apr 28, 2012 at 03:40pm IST

मुंबई (राजीव मसंद)। कॉमिक बुक फैंस जो ‘द एवेंजर्स’ के आने के इंतजार में इंटरनेट पर इससे जुड़ी हर खबर पर नजर गडा़ए थे, ये जान कर खुश होंगे कि ‘द एवेंजर्स’ इनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर है। सच तो यह है कि आप भले ही मार्वल यूनिवर्स और उसके सुपरहीरोज से वाकिफ ना हों पर फिर भी बड़े पर्दे पर इनके किरदारों को देख कर वाहवाही करना नहीं भूलेंगे।

फिल्मों को चाहने वालों को आयरन मैन, हल्क, कैप्टन अमेरिका, और थॉर जैसी फिल्मों को दिखाने के बाद इन सभी को एक साथ पर्दे पर लाना एक बड़ा फैसला है। लेखक डायरेक्टर जॉस व्हेडन ने इस चैलेंज को बखूबी लिया है। फिल्म में इन सभी हीरो को अपने आप को भुलाकर एक दुश्मन से लड़ना है।

फिल्म रिव्यूः मिस मत कीजिएगा ‘द एवेंजर्स’ देखना

आपको बता दें कि इनका दुश्मन लॉकी है जो ‘असगार्डियन डेमी गॉड’ है जो ‘थॉर’ के अंत में जन्न्त से गायब हो गया था। ‘द एवेंजर्स’ की शुरुआत में आई लॉकी, टैसरएक्ट की चोरी कर रहा है जो एक शक्तिशाली सोर्स है जिससे वो एक पोर्टल बना कर स्पेस में भेज सकता है ताकि वो वहां की एलियन आर्मी का इस्तेमाल कर के इंसानों को अपना गुलाम बना सके।




जवाब में इंटरनेशनल पीस कीपिंग एजेंसी शील्ड के डायरेक्टर अपने बेहतरीन लोगों को इकट्ठा करते हैं जिनमें बिलियनायर टॉनी स्टार्क यानी आयरन मैन, सुपरशोल्जर स्टीव रोजर्स यानि कैप्टन अमेरिका, गॉड ऑफ थंडर और लॉकी का भाई थॉर, स्पेस साइंटिस्ट और हल्क का भाई ऑल्टर इगो ब्रूस बैनर और साथ में रसियन जासूस नताशा रोमनऑफ यानि ब्लैक विडो और एक्सपर्ट मार्क्समैन क्लिंट बार्टन यानि हॉक आई शामिल हैं।

इन सभी को मिलकर लॉकी के दुनिया को खत्म करने के इरादों को मिटाना है। फिल्म को पेस बहुत ही शानदार है। फिल्म में रॉबर्ट डॉनी जूनियर आयरन मैन को सबसे बेहतरीन लाइन मिलती हैं। निर्देशक सभी किरदारों को बहुत ही खूबी से जोड़े रखता है।

मैनहट्टन की सड़कों पर एलियन को मारने वाला सीन पूरी तरह से एक छोटे बच्चे के सपने जैसे लगता है। मैं इस फिल्म को पांच में चार स्टार देता हूं। इसे मिस मत कीजिएगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: The Avengers, Hollywood, Robert Downey Jr, Chris Evans, Mark Ruffalo, Scarlett Johansson, Samuel L Jackson, Joss Whedon



पिछली खबर
आशुतोष की लिखी किताब के राइट्स खरीदना चाहूंगा: खेर
अगली खबर
बिग बी फिर रेखा के साथ काम करने को तैयार

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013
Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013
Photogallery
कांस में ऐश की एंट्री
13:15 PM, May 20, 2013
Photogallery
ये क्या! एक जैसी ड्रेस
13:38 PM, May 19, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7