जयपुर। राजस्थान बीजेपी में जारी उठा पटक के बीच वसुंधरा राजे सिंधिया के बागी तेवर लगातार बरकरार हैं। वसुंधरा और उनके समर्थकों ने अब पार्टी के सामने नई मांगें रख दी हैं। उनकी मांग है कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को हटाया जाए, साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी को भी हटाने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो रहा है और समर्थक इस बात पर अड़े हैं कि वसुंधरा राजे को अध्यक्ष बनाकर राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जाए। मांग ये भी है कि अगले डेढ़ साल बाद होने वाले चुनाव के लिए पार्टी मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम की घोषणा करे और वसुंधरा की अगुआई में राज्य में यात्रा निकले।

मालूम हो कि पार्टी नेता गुलाबचंद कटारिया की लोक जागरण यात्रा के विरोध में जब वसुंधरा ने आवाज बुलंद की तो उसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद पूरी रणनीति के तहत दो निर्दलीय सहित 60 विधायकों के इस्तीफे वसुंधरा को भेज दिए गए। बता दें कि राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के 79 विधायक हैं।
राजस्थान से आये बीजेपी नेताओ की मीटिंग अब गडकरी के घर के बजाय अरुण जेटली के घर पर होने जा रही है। बीजेपी का कहना है कि ये पार्टी का मामला है और उसे हल कर लिया जाएगा। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि खुद वसुंधरा ने कहा है कि ये पार्टी का अंदरूनी मामला है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: vasundhra raje sindhiya, rebel, bjp, rajasthan, politics, gulabchand kataria








कमेंट्स
1