IBN7 IBN7

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों ने बाजार को गिराया

  • moneycontrol.com
Posted on May 07, 2012 at 09:33am IST | Updated May 07, 2012 at 09:55am IST

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भारी बिकवाली और रुपये में कमजोरी बढ़ने से घरेलू बाजारों ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स 211 अंक गिरकर 16620 और निफ्टी 69 अंक गिरकर 5018 पर खुले हैं।

बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर शेयर 2.75-2 फीसदी टूटे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, मेटल, पीएसयू, आईटी, तकनीकी शेयरों में 1.5-1 फीसदी की गिरावट है। ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, हेल्थकेयर शेयर 0.8-0.3 फीसदी कमजोर हैं।

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों ने बाजार को गिराया

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाए जाने की खबर से जेपी एसोसिएट्स 5.5 फीसदी लुढ़का है।

बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंफ्रा, केर्न इंडिया. हिंडाल्को 5-3 फीसदी टूटे हैं।

बीपीसीएल 1.75 फीसदी चढ़ा है। सिप्ला, ओएनजीसी, एसीसी में 0.8-0.2 फीसदी की मजबूती नजर आ रही है।

आरबीआई की रुपये को मजबूती देने की कोशिश नाकाम नजर आ रही है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने 53.5 के नीचे शुरुआत की है।

शुक्रवार को नई नौकरियों के आंकड़ों की वजह से अमेरिकी बाजार 1.5-2.25 फीसदी टूटे। हफ्ते के कारोबार में बाजार 1.5-3 फीसदी लुढ़के, जो 2012 का सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन रहा।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। निक्केई, हैंग सैंग, ताइवान इंडेक्स 2.5 फीसदी टूटे हैं। स्ट्रेट टाइम्स, कॉस्पी, सिंगापुर निफ्टी में 1.5 फीसदी की कमजोरी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: nifti, sensex, stock exchange, business, share market, sensex



पिछली खबर
सेंसेक्स में भारी गिरावट, 17 हजार के नीचे पहुंचा
अगली खबर
सरकार ने दी ‘हवा’... तो लग गई चीनी में ‘आग’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

सीट के हिसाब से पैसा वसूलने पर एयरलाइंस को फटकार

हर सीट पर प्रीमियम वसूलने की एयरलाइंस की हरकतों से विमानन मंत्रालय नाराज है। अब विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि वो किराए में कमी करने और खास सीटों के पूरे डिटेल बताएं। 15:37 PM, May 18, 2013

बिल गेट्स एक बार फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बिल गेट्स के पास 72 अरब डॉलर की संपत्ति है। 12:46 PM, May 18, 2013

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स 39 अंक ऊपर

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.79 अंकों की तेजी के साथ 20,286.12 पर बंद हुआ। 18:20 PM, May 17, 2013

शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स 10 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.89 अंकों की तेजी के साथ 20,258.22 पर खुला। 09:42 AM, May 17, 2013

शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 34 अंक चढ़कर बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.37 अंकों की तेजी के साथ 20,247.33 पर बंद हुआ। 17:05 PM, May 16, 2013

एस्सर जुलाई से बाजार में उतारेगा अपना नया टैबलेट

कंप्यूटर के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी एस्सर इंडिया आगामी एक जुलाई से अपना नया टैबलेट बाजार में उतारेगा। 14:29 PM, May 16, 2013

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 72 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 72.68 अंकों की तेजी के साथ 20,285.64 पर खुला। 10:12 AM, May 16, 2013

सेंसेक्स तकरीबन 500 अंक चढ़ा, पहुंचा 20 हजार के पार

बाजार में जोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है और बाजार 2.5 फीसदी उछले हैं। दोपहर 2:30 बजे सेंसेक्स 477 अंक चढ़कर 20199 और निफ्टी 146 अंक चढ़कर 6142 के स्तर पर हैं। 15:17 PM, May 15, 2013

अप्रैल में नए GSM मोबाइल ग्राहकों की संख्या घटी

इस साल अप्रैल महीने के दौरान भारत में नए जीएसएम मोबाइल ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। 13:05 PM, May 15, 2013

किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर एएआई ने किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में क्रिमिनल केस दर्ज कराया है। एएआई के मुताबिक किंगफिशर एयरलाइन्स पर उसका 300 करोड़ रुपये बकाया है। 10:20 AM, May 15, 2013
IBN7