नई दिल्ली। आमिर खान का शो सत्यमेव जयते विवादों में आ गया है। शो के विवादों में आने की वजह इसका थीम सॉन्ग है। मशहूर बैंड यूफोरिया ने दावा किया है कि शो का थीम सॉन्ग उनके बैंड का पुराना गीत ‘सत्यमेव जयते’ से लिया गया है। इस बैंड के सिंगर पलाश सेन ने शो के क्रिएटिव टीम को इसके बाबत लीगल नोटिस भेजा है।
सत्यमेव जयते का पहला ऐपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इसके बारे में पलाश का कहना है कि शो का ट्रेलर और थीम सॉग काफी समय से दिखाए जा रहे हैं लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। पर जब कल उन्होंने शो के दौरान थीम सॉन्ग सुना, तो वे हैरान रह गए। सत्यमेव जयते शो के गीत के कंपोजर राम संपत ने इस पर कॉमेंट करने से इनकार कर दिया है।

पलाश सेन का आरोप है कि ‘सत्यमेव जयते’का टाइटल ट्रैक, उनके यूफोरिया बैंड के 12 साल पहले बनाए गए एक गाने से कॉपी किया गया है। उनका कहना है कि पूरा गाना नहीं लेकिन उनके गाने का एक हिस्सा बिना उनकी जानकारी के कॉपी कर लिया गया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Aamir Khan, Satyamev Jayate, female foeticide, palash sen, euphoria band, copyright case








कमेंट्स
0