IBN7 IBN7

रोजाना हो रहा है 570 करोड़ का घाटा: इंडियन ऑयल

  • moneycontrol.com
Posted on May 08, 2012 at 11:23am IST | Updated May 08, 2012 at 11:25am IST

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई थोड़ी मजबूती से तेल मार्केटिंग कंपनियों की चिंताएं कम हुई हैं। साथ ही कच्चे तेल में आई नरमी की खबरों ने तेल मार्केटिंग कंपनियों को राहत पहुंचाने का काम किया है। फिर भी इंडियन ऑयल के डायरेक्टर (फाइनेंस) पी के गोयल का कहना है कि फिलहाल तेल मार्केटिंग कंपनियों को रोजाना 570 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

पी के गोयल के मुताबिक फिलहाल पेट्रोल पर 7.17 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 13.91 रुपये प्रति लीटर, केरोसिन पर 31.49 रुपये प्रति लीटर और एलपीजी पर 480.50 रुपये प्रति सिलिंडर का घाटा तेल मार्केटिंग कंपनियों को उठाना पड़ रहा है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें ना बढ़ाने की सूरत में आईओसी ने सरकार को एक्साइज ड्यूटी घटाने के लिए अर्जी दी है ताकि घाटा कम हो सके।

पी के गोयल ने बताया कि डॉलर के मुकाबले 1 रुपये की मजबूती से तेल मार्केटिंग कंपनियों का कुल घाटा 4,700 करोड़ रुपये से कम होता है। वहीं कच्चे तेल में 1 डॉलर की नरमी से इंडियन ऑयल को 10.8 लाख डॉलर का फायदा होता है। इंडियन ऑयल रोजाना 10.8 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: indian oil, pk goyal, loss



पिछली खबर
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट का रुख
अगली खबर
वोडाफोन को टैक्स मामले में नहीं मिलेगी कोई राहत!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

सीट के हिसाब से पैसा वसूलने पर एयरलाइंस को फटकार

हर सीट पर प्रीमियम वसूलने की एयरलाइंस की हरकतों से विमानन मंत्रालय नाराज है। अब विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि वो किराए में कमी करने और खास सीटों के पूरे डिटेल बताएं। 15:37 PM, May 18, 2013

बिल गेट्स एक बार फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बिल गेट्स के पास 72 अरब डॉलर की संपत्ति है। 12:46 PM, May 18, 2013

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स 39 अंक ऊपर

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.79 अंकों की तेजी के साथ 20,286.12 पर बंद हुआ। 18:20 PM, May 17, 2013

शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स 10 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.89 अंकों की तेजी के साथ 20,258.22 पर खुला। 09:42 AM, May 17, 2013

शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 34 अंक चढ़कर बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.37 अंकों की तेजी के साथ 20,247.33 पर बंद हुआ। 17:05 PM, May 16, 2013

एस्सर जुलाई से बाजार में उतारेगा अपना नया टैबलेट

कंप्यूटर के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी एस्सर इंडिया आगामी एक जुलाई से अपना नया टैबलेट बाजार में उतारेगा। 14:29 PM, May 16, 2013

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 72 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 72.68 अंकों की तेजी के साथ 20,285.64 पर खुला। 10:12 AM, May 16, 2013

सेंसेक्स तकरीबन 500 अंक चढ़ा, पहुंचा 20 हजार के पार

बाजार में जोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है और बाजार 2.5 फीसदी उछले हैं। दोपहर 2:30 बजे सेंसेक्स 477 अंक चढ़कर 20199 और निफ्टी 146 अंक चढ़कर 6142 के स्तर पर हैं। 15:17 PM, May 15, 2013

अप्रैल में नए GSM मोबाइल ग्राहकों की संख्या घटी

इस साल अप्रैल महीने के दौरान भारत में नए जीएसएम मोबाइल ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। 13:05 PM, May 15, 2013

किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर एएआई ने किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में क्रिमिनल केस दर्ज कराया है। एएआई के मुताबिक किंगफिशर एयरलाइन्स पर उसका 300 करोड़ रुपये बकाया है। 10:20 AM, May 15, 2013
IBN7