मुंबई। रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘डिपार्टमेंट’ में अगर कोई प्वाइंट है तो अफसोस मैंने उसे मिस कर दिया। हो सकता है कि उनके लगातार घूमते कैमरे की वजह से मेरा ध्यान फिल्म से भटक गया हो। माफिया से फेसिनेटेड वर्मा इस बार मुंबई पुलिस की उस स्पेशल यूनिट की वर्किंग स्टाइल को दिखाते हैं जो अंडरवर्ल्ड क्राइम को रोकने के लिए बनाई गई है।
फिल्म में संजय दत्त इंस्पेक्टर महादेव भोंसले के किरदार में हैं जो शार्प शूटर्स की इस टीम के हेड हैं और जिसे हर हाल में शहर में बढ़ रहे माफिया का सफाया करना है। राणा दागुबती एक ईमानदार कॉप और भोंसले के दाएं हाथ शिव नारायण के किरदार में हैं जो एक सनकी मिनिस्टर सरजी राव यानी अमिताभ बच्चन का दिल जीत चुका है।

करीब ढाई घंटे की फिल्म ‘डिपार्टमेंट’बहुत ही बोरिंग और थका देने वाली फिल्म है और इसमें सत्या और कंपनी जैसी कोई ओरिजनेलिटी नहीं है। संजय दत्त अपनी लाइंस कुछ इस तरह बोलते हैं मानो वो कोई फोनबुक पढ़ रहे हैं। बच्चन भी गैंगस्टर से मिनिस्टर बने अपने किरदार में कुछ खास नहीं लगते। फिल्म में वो राणा दागुबती हैं जो फिल्म को थोड़ा ईमानदारी से अप्रोच करते हैं। मैं रामगोपाल वर्मा की डिपार्टमेंट को पांच में से डेढ़ स्टार देता हूं। ये एक ऐसी लेजी फिल्म है जिसे देख आप अपना सिर धुनेंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: now showing, department, bollywood, movie, sanjay dutt, rana daggubati, amitabh bachchan, ramgopal varma, review, rajeev masand








कमेंट्स
0