हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ओवैश शाह को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शुक्रवार रात खेले गए मैच के दौरान गलत व्यवहार के लिए फटकार लगाई गई है।
शाह को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। इंग्लैंड मूल के इस बल्लेबाज को अनुच्छेद 2.1.2 का दोषी पाया गया जो मैदान पर उपकरण का दुरुपयोग करने से सम्बंधित है। आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघनों के लिए मैच रेफरी के निर्णय अंतिम और बाध्यकारी हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ovis shah, IPL 5, rajasthan royals, deccan chargers








कमेंट्स
0