देश में ये भी
तपती गर्मी से दिल्ली झुलस रही है, रविवार मौसम का सबसे गरम दिन साबित हुआ। इस हफ्ते के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
17:43 PM, May 20, 2013
आपको बताते हैं गर्मी में क्या एहतियात बरतें, कैसे करें इस भयंकर गर्मी का मुकाबला ताकि आसमान से बरसती आग आपकी सेहत न बिगाड़ सके।
17:37 PM, May 20, 2013
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में नए-नए खुलासे सामने आते जा रहे हैं। मुंबई पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने ई-मेल के जरिए श्रीशांत को लड़कियों की तस्वीरें भेजी थी।
16:41 PM, May 20, 2013
गुजरात सरकार की विद्या सहायक स्कीम सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर है। कोर्ट ने गुजरात सरकार की इस स्कीम के जरिए प्राइमरी स्कूलों में विद्या सहायकों की नियुक्ति करने की कड़ी आलोचना की है।
14:43 PM, May 20, 2013
गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट में आज आरुषि हत्याकांड के सिलसिले में राजेश तलवार का बयान दर्ज किया गया। इस दौरान राजेश तलवार से करीब 200 सवाल पूछे गए।
14:34 PM, May 20, 2013
उत्तर भारत में इस कदर गर्मी पड़ रही है कि अब जान लेने लगी है। उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण गर्मी और लू के थपेडों से ताज दर्शन को आए एक पर्यटक की मौत हो गई।
12:47 PM, May 20, 2013
दिल्ली में सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए तिब्बती कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ताज पैलेस होटल के नजदीक चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
12:44 PM, May 20, 2013
स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार सट्टेबाज रमेश व्यास से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस को शक है कि रमेश व्यास दाऊद इब्राहिम के गैंग का खास आदमी हो सकता है।
12:00 PM, May 20, 2013
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल सेल ने सोफिटेल होटल, ओआरजी और रॉयल्टी पब की सीसीटीवी फुटेज जब्त की हैं।
10:27 AM, May 20, 2013
भारत दौरे पर आए चीन के प्रधानमंत्री ली कच्छयांग आज राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति भवन में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
09:41 AM, May 20, 2013
कमेंट्स
0