लंदन। अभिनेत्री कैमरून डियाज एक टॉक शो के दौरान 86 साल के दिग्गज ब्रॉडकास्टर डेविड एटनबॉरो पर डोरे डालती नजर आईं। अभिनेत्री पहले तो प्रस्तोता ग्राहम नॉर्टन से बात कर रही थीं और अचानक वह अपने साथ बैठे अतिथि एटनबॉरो से बात करने लगीं।
वेबसाइट डेली स्टार डॉट को डॉट यूके के अनुसार डियाज और एटनबॉरो के बीच स्वाभाविक तालमेल नजर आ रहा था। डियाज ने कहा कि वह एटनबॉरो के कार्यक्रम देखकर बेहद प्रभावित हैं।

इस पर एटनबॉरो ने कहा कि वह डियाज को हर तरह की चीजें सिखाने को तैयार हैं, जिसमें जीवविज्ञान की बृहत जानकारी भी शामिल है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Hollywood, Camroon Diaz, David Attonborrow, Graham Nortan, TV Talk Show, Hollywood Actress








कमेंट्स
0