मुंबई। ‘मैन इन ब्लैक-3’ किसी भी तरह से बुरी फिल्म नहीं है पर ये काफी हद तक बेमकसद जरूर लगती है। हां इसमें थोड़े मजाक की कमी है जो इस सीरीज की सबसे बड़ी खूबी थी। विल स्मिथ और टॉनी ली जोन्स एजेंट्स ‘जे’ और ‘के’ के तौर पर वापस लौटते हैं। एक ऐसी जोड़ी जो ब्लैक सूट पहनती हैं और इनका काम है न्यूयॉर्क की गलियों में एलियंस को ढूंढना जो आदमी के भेष में छुपे हुए हैं।
एम्मा थॉम्पसन उनकी नई बॉस एजेंट ‘ओ’ के किरदार में है और जर्मेन क्लेमेंट उस एक हाथ वाले विलेन ‘बोरिस द एनिमल’ के किरदार में है जो चांद की सुरक्षित जेल से भाग जाता है और अपने अतीत को बदलना चाहता है। बोरिस 1969 में वापस जाकर एजेंट ‘के’ को मारना चाहता है स्मिथ के किरदार में एजेंट ‘जे’को अब अपने साथी को बचाने अतीत में वापस जाना पड़ेगा। विल स्मिथ कहीं कहीं आपको हसांएगे। फिल्म में एंडी वॉरहो का एक छोटा सा रोल काफी स्मार्ट लगता है। बाकी फिल्म में कुछ खास नहीं है।

जवानी के एजेंट ‘के’ के किरदार में जोन्स ब्रोलिन बकवास लगते हैं। इसमें स्मिथ और जोन्स के बीच वो केमिस्ट्री नजर नहीं आती जो उनकी पहली फिल्मों में नजर आई थी। मैन इन ब्लैक-3 में एक नया किरदार है जो भविष्य देख सकता है पर उसे ज्यादा नहीं दिखाया गया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: now showing, men in black 3, will smith, hollywood, movies, tommy lee jones, josh brolin, rajeev masand, review








कमेंट्स
1