IBN7 IBN7

वाराणसी के घाटों को बचाने में एक सीजे की मुहिम

Posted on May 28, 2012 at 07:06pm IST

वाराणसी। दो साल पहले हमने आपको सिटिज़न जर्नलिस्ट शांति लाल की मुहिम से रूबरू कराया था, जो वाराणसी के घाटों को बचाने में बरसों से लगे हुए हैं। उस वक्त अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिलाया था, लेकिन दो साल गुज़र जाने के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं आया है।

दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक वाराणसी, गंगा के तट पर आरती के बिना इस पवित्र नगरी के दर्शन अधूरे हैं। लेकिन अब इन घाटों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। यहां हर साल बारिश के मौसम में पानी का बहाव बढ़ता है और उसके साथ आती है मिट्टी और रेत। पानी उतरने के बाद ये मिट्टी नदी के किनारे और घाट की सीढ़ियों पर जमा होती रही है। इसे जल्द साफ़ करना बेहद जरूरी होता है, क्यों एक बार जब ये जम जाती है, तो घाट का नक़्शा ही बदल देती है। लेकिन म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन को इस बात की कभी परवाह नहीं रहती।

वाराणसी के घाटों को बचाने में एक सीजे की मुहिम
1998 में इन्होंने एक-एक कर घाटों को साफ़ करने का बीड़ा उठाया। मिट्टी और रेत की नीचे जो निकला उसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। इन्होंने अपने साथ कुछ लोगों को जोड़ा और 50 घाट साफ करने में कामयाब हुआ। लेकिन 2002 में इन्हें ये काम छोड़ना पड़ा क्योंकि कुछ लोगों ने इनपर ये इल्ज़ाम लगाया कि ये मिट्टी को बेचकर पैसा कमा रहे हैं।




इसके बाद नगर पालिक ने ये काम शुरू किया, लेकिन आज हालात पहले से भी खराब हैं। नगर पालिका ने ये काम ठेकेदारों को सौंपा है जो इस काम की भारी रकम लेते हैं, लेकिन मौके पर कोई काम नज़र नहीं आता। हालात ये है कि मिट्टी की मोटी परतें जमा हो गई हैं। घाटों की ये हालत देखकर इन्हें बहुत कष्ट होता है। इन्होंने नगर आयुक्त से बात की और उन्होंने फिर वही आश्सासन।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: varanasi, temple, cj, rti, ibn7, ganga, yamuna



पिछली खबर
धर्मनगरी वृंदावन में गंदगी का अंबार, सीजे ने खोला पोल
अगली खबर
देखें-CJ: नदी बचाने के नाम पर करोड़ों की लूट!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

CJ: यहां पानी नहीं सिर्फ बिल भेज रहा है दिल्ली जल बोर्ड

दिल्ली का जल विभाग हजारों लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसा रहा है। साथ ही बिना पानी दिए यह उन लोगों से इसकी भारी कीमत भी वसूल रहा है। 14:31 PM, May 21, 2013

CJ: छेड़खानी से बचने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का सहारा

एप्लीकेशन को एक बार फोन में डाउनलोड करने के बाद मुश्किल हालात में फंसी लड़की या महिला को सिर्फ एक बटन दबाने के बाद पुलिस की सहायता मिल सकती है। इस एप्लीकेशन की खासियत है कि मोबाइल में हेल्प बटन दबाते ही एक मैसेज नजदीक के पुलिस थाने में और दूसरा परिवार के पास पहुंच जाता है। 13:14 PM, May 21, 2013

कानपुर के बदहाल पार्कों से बेखबर बना है नगर निगम!

कानपुर के बर्रा-दो इलाके की पहचान है एक बदहाल पार्क। सिटिजन जर्नलिस्ट नीरज बता रहे हैं कि कैसे दो सालों से वो इस पार्क को संवारने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 19:26 PM, May 16, 2013

सही मकसद के लिए इस्तेमाल नहीं की जा रही आवंटित जमीन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद डेवेलप्मेंट अथॉरिटी ने कुछ संस्थानों को कौड़ियों के दाम में जमीनों का आवंटन किया। लेकिन जिन लोगों को जमीनें मिलीं उन्होंने उस जमीन का सही उपयोग न करके मनमानी शुरू कर दी। 18:59 PM, May 16, 2013

CJ: 50 साल से मकान के लिए संघर्ष करते जम्मू के लोग

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 1965 में राज्य सरकार ने एक योजना बनाई थी। इसके तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए मुफ्त प्लॉट दिए जाने थे। 50 साल गुजर गए लेकिन लोग आज भी उस आशियाने का इंतजार ही कर रहे हैं। 18:47 PM, May 12, 2013

सर्विस रोड खुलवाने के लिए संघर्ष करती CJ की कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कवि नगर से राज नगर जाने वाली रोड़ पर हर रोज लगने वाले जाम रोजाना की बात है। इस जाम में लोगों को राहत मिल सकती है, अगर पास की सर्विस रोड का प्रयोग किया जाए। 21:44 PM, Apr 14, 2013

दफ्तर में यौन शोषण के खिलाफ महिला डॉक्टर ने उठाई आवाज

कामकाज करने वाली जगहों पर महिलाओं के साथ हो रहे यौनशोषण के खिलाफ संघर्ष करती ऐसी महिला की कहानी। कर्नाटक के बैंगलोर में रहने वाली महिला जो पेश से डॉक्टर है। 21:35 PM, Apr 14, 2013
IBN7