IBN7 IBN7

सूखे की वजह से बहू-बेटियां जिस्मफरोशी को मजबूर!

Posted on May 29, 2012 at 07:21pm IST | Updated May 29, 2012 at 08:59pm IST

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश का अनंतपुर जिला एक दशक से सूखे की चपेट में है। अनंतपुर में जमीने बंजर हो रही हैं और किसान-मजदूरों के सामने सिर्फ दो ही रास्ते बचे हैं मौत या जिस्मफरोशी। सरकार द्वारा सुध नहीं लेने के बाद जिले के किसानों ने अब अपने ही घरों की महिलाओं को बेचना शुरू कर दिया है। ये लड़कियां दिल्ली से मुंबई तक जिस्मफरोशों के बाजारों में पहुंच रही हैं। खरीद फरोख्त से मिले पैसे का इस्तेमाल किसान खेती बचाने में कर रहे हैं लेकिन सूखे की वजह से खेती भी नहीं हो पा रही है।

सूखे ने अनंतपुर की जमीनों की तरह किसानों के अंदर भावनाओं को भी सुखा दिया है, इसीलिए जब यहां घर के मुखिया भूख से बिलबिलाते बच्चों को देखते हैं, तो सबसे पहले अपनी जवान बेटियों-बहनों और पत्नियों का सौदा कर डालते हैं लेकिन ये सौदा भी उन्हें सामने खड़ी मौत से नहीं बचा सकता क्योंकि लड़कियां बेचने से मिली रकम भी उन्हें जिंदगी नहीं दे पा रही है। एक पीड़ित ने बताया कि खेती के लिए पैसे की जरूरत थी और इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी को मुंबई भेज दिया। जो पैसा आया उसे खेत में लगाया लेकिन फसल खराब हो गई और वे कंगाल हो गए।

सूखे की वजह से बहू-बेटियां जिस्मफरोशी को मजबूर!

कदरी इलाके में रहने वाली किसान की मजबूर बेटी ने बताया कि पिताजी की दो एकड़ जमीन है पर फसल डालने के लिए बारिश नहीं है, बीज के लिए भी पैसा चाहिए। उसने बताया कि सूखे की वजह से उसके मां-बाप परेशानी में थे। कुछ महिलाओं ने उसके घर वालों को बोला कि उनकी मुश्किल दूर हो जाएगी और फिर वे उसे मुंबई के भिवंडी ले गए।




सूखे और पैसे की तंगी की वजह से इस इलाके की कई महिलाएं जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली जा चुकी हैं। इस इलाके में एक 18 साल की लड़की ने छोटी सी उम्र में ही जिस्मफरोशी की घिनौनी दुनिया देख ली है और अब उसके मन में सरकार के लिए जबरदस्त गुस्सा भर गया है। ऐसे ही कुछ परिवारों की महिलायें दिल्ली के दलालों के हाथों से बड़ी मुश्किल से छूटकर वापस घर पहुंच पाई हैं लेकिन भूख और गरीबी ने यहां उनका जीना हराम कर दिया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि इनमें से कुछ महिलाएं HIV की शिकार हो चुकी हैं।

अनंतपुर आंध्र प्रदेश के रायलसीमा इलाके के उन चार जिलों में है जहां पिछले दस साल से सूखा पड़ रहा है। जिले का पेनुकोंडा, कदरी और हिंदूपुरा ऐसे मंडल हैं, जो भयंकर सूखे की चपेट में हैं। सरकारी योजनाएं फाइलों की शोभा बढ़ा रही हैं, जिनका जमीन पर कोई वजूद नहीं दिखाई देता जबकि किसानों के हिमायती राज्य सरकार के मुखिया किरण कुमार रेड्डी इसी इलाके हैं फिर भी यहां के लोगों की सुनने वाला कोई नहीं।

चुनाव के मौसम में ही नेता इन इलाकों में पहुंचते हैं और चुनाव के बाद नेता उन्हें भुला देते हैं। सरकारी अनदेखी की वजह से ज्यादातर किसान कर्ज लेकर कंगाल हो चुके हैं और अब वो घर की महिलाएं बेचने के लिए मजबूर हैं।

पिछले साल अनंतपुर देश का दूसरा सबसे कम बारिश वाला जिला था। इस जिले की 19 हजार में से 10 हजार हेक्टेयर जमीन का दारोमदार सिर्फ बारिश पर है। सूखे ने पिछले साल 50 किसानों को खुदकुशी के लिए मजबूर किया, जबकि 10 साल में यहां करीब 700 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। सरकार आत्महत्याओं को सूखे और गरीबी से नहीं जोड़ना चाहती, ऐसे में सरकार किसानों के लिए योजनाएं गिनाने लगती है, फिर भी उसके पास इस हकीकत का जवाब नहीं कि योजनाओं के बावजूद किसान बदहाल क्यों हैं।

उधर, विपक्ष का आरोप है कि बड़े सिंडीकेट्स के चंगुल में फंसकर छोटे किसान शोषण का शिकार हो रहे हैं। 2012 में ही इंडियन कॉन्सिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की टीम दो बार यहां का दौरा कर चुकी है और उसने भी माना कि हालात बेहद नाजुक हैं और इनसे निपटने के लिए रणनीति की जरूरत है। दूसरी तरफ सामाजिक संस्थाएं भी मानती हैं कि बुरी तरह फैली गरीबी ने किसानों में ह्यूमेन ट्रैफिकिंग का चलन बढ़ा दिया है और इसी वजह से आत्महत्या की दर भी बढ़ रही है।

जो किसान दूसरों का पेट भरने के लिए अनाज पैदा करता है उसके लिए सरकार के पास सिंचाई के लिए जरूरी पानी तक नहीं है। कभी जय किसान का नारा बुलंद होता था लेकिन अब स्थिति विकट है। राज्य में किसान आत्महत्या को मजबूर हैं और जो जिंदा हैं वो जिंदगी चलाने के लिए बेटी बेचने को मजबूर। लेकिन सरकार इससे भी शर्मिंदा नहीं है क्योंकि उनके पास इसे छुपाने को आंकड़े हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Andhra Pradesh, Drought, Sex Worker, Human Trafficking, Farmer Suicide, Agriculture



पिछली खबर
विस. में घुसने की कोशिश कर रही फर्जी विधायक अरेस्ट
अगली खबर
आपका शहर आपकी खबरः जानिए अपने इलाके का हाल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7