लंदन। गायिका सुजान बोयल अचानक भावनात्मक रूप से परेशान होकर रोने व चिल्लाने लगीं। 'ब्रिटेंस गॉट टैलेंट' की गायिका भावनात्मक रूप से बहुत ज्यादा परेशान थीं। वह अपनी व्यस्त दिनचर्या से तंग आ गई हैं और इस वजह से उन्हें काफी भावनात्मक व मानसिक परेशानियां हो रही हैं।
सुजान चेशायर में नट्सफोर्ड सर्विसेज में अचानक ही अपशब्द कहने लगीं। उन्हें एक सहयोगी को शांत कराना पड़ा। वहां इस घटना को देख रहे कुछ लोगों ने तो अपने फोन में इसे कैद कर लिया।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सुजान के एक दोस्त ने कहा कि वह घर जाना चाहती थीं क्योंकि वह बहुत थकी हुई और परेशान थीं। सुजान हर किसी से माफी चाहती हैं, वह बहुत परेशान थीं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Singer suzane boyle, Britains Got talent TV Show, Singing Show, London








कमेंट्स
0