IBN7 IBN7

ब्रह्मेश्वर की शव यात्रा के दौरान समर्थकों का उत्पात

Posted on Jun 02, 2012 at 06:54pm IST | Updated Jun 02, 2012 at 10:24pm IST

पटना। रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया की शव यात्रा में शामिल लोगों का गुस्सा बिहार की राजधानी पटना में घुसते ही एक बार फिर भड़क गया। मुखिया के समर्थकों ने पटना शहर में जमकर तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जबकि पुलिस मूक दर्शक बनी रही। पटना में शव यात्रा के घुसते ही बिहटा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर के वाहन पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया और उनके वाहन का शीशा तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार पटना के राजा बाजार इलाके में आक्रोशित लोगों का शिकार मीडियाकर्मी भी हुए। उपद्रवियों ने सचिवालय के पास एक पुलिस बैरक में आग लगा दी जबकि तारामंडल के पास कई वाहनों को फूंक दिया। आक्रोशित लोगों के सामने जो भी वाहन सामने आया सभी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पटना में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

ब्रह्मेश्वर की शव यात्रा के दौरान समर्थकों का उत्पात

गौरतलब है कि मुखिया का अंतिम संस्कार पटना में गंगा के बांसघाट पर होगा। मुखिया के आरा स्थित आवास से शव यात्रा सुबह नौ बजे पटना के लिए चली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।




उल्लेखनीय है कि मुखिया की शुक्रवार सुबह आरा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्या से आक्रोशित लोगों आरा में प्रदर्शन किया और कई वाहनों को फूंक दिया था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ranvir sena, brahmeshwar singh, bihar, arrah, nitish kumar, lalu prasad, landlord militia, murder



पिछली खबर
पत्नी के वापस न आने पर बच्चियों को पटक कर मारा
अगली खबर
सामूहिक बलात्कार पीड़ित लड़की ने किया आत्मदाह

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7