सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नसरूल्ला गंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिलडिया में एक युवक को जिंदा जला दिया गया। मृतक के छोटे भाई के सबंध राजपूत समाज की एक युवती से थे इस बात से नाराज कुछ लोगों ने बड़े भाई अमरसिंह को जिंदा जला दिया।
पुलिस के अनुसार तिलाड़िया ग्राम के सुनसान क्षेत्र में ग्राम झागर के 30 साल के अमर सिंह को जिंदा जला दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक वह पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाही कर आठ लोगों को हिरासत में लेकर व जीप जब्त कर उनसे पूछताछ में जुटी है।
सूत्रों का कहना है कि मृतक के छोटे भाई सरकार सिंह का राजपूत समाज की एक युवती से प्रेम संबंध था इस कारण युवती के परिजन उस युवक से नाराज थे। पुलिस इसी घटना क्रम से उसके बड़े भाई को जीवित जलाने की घटना मान रही है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: police, burn, man, alive, death








कमेंट्स
0