नई दिल्ली। एयर इंडिया के हड़ताली पायलटों के खिलाफ नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। एक महीने से जारी हड़ताल के चलते बर्खास्त हो चुके पायलट अब चाहे भी तो काम पर वापस नहीं लौट सकते। उन्हें अब नए पायलटों की तरह नौकरी के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा। एयर इंडिया प्रबंधन जल्द ही 90 पायलटों की भर्ती करने वाला है। ये पायलट अगस्त से हवाई जहाज उड़ाना शुरू कर देंगे।
करीब 400 पायलटों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मुश्किलों का सामना कर रही एयर इंडिया अपनी उड़ानों के सुचारु संचालन के लिए नए पायलटों की नियुक्ति करेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि एयर इंडिया ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार से पायलटों को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। हम जल्द ही इन पदों के लिए विज्ञापन देंगे।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Air India # Piolet # Strike # Recruitment of pilot # Ajit Singh








कमेंट्स
0