IBN7 IBN7

न्यूयार्क में हिंदू मंदिर प्रमुख को मिलेगा संरक्षण

Posted on Jun 09, 2012 at 01:41pm IST | Updated Jun 09, 2012 at 01:45pm IST

न्यूयार्क। अमेरिका की एक अदालत ने लांग आइलैंड के एक फार्मासिस्ट के खिलाफ अस्थायी संरक्षण आदेश जारी किया है। यह संरक्षण आदेश न्यूयार्क काली मंदिर के अध्यक्ष पर उसके कथित हमले के बाद जारी किया गया है।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, फार्मासिस्ट सुमन साहा को सोमवार को नासाउ काउंटी फौजदारी अदालत में न्यायाधीश डगलस लीरोज के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यूयार्क के बाल्डविन स्थित मंदिर के अध्यक्ष अजय नायक (72) पर कथितरूप से हमला करने के लिए साहा के खिलाफ अस्थायी संरक्षण आदेश जारी किया गया।

आदेश में साहा को नायक से किसी भी तरह का सम्पर्क स्थापित करने की मनाही की गई है और 14 जून को नासाउ काउंटी जिला अदालत में न्यायाधीश शेरोन गियानेली के समक्ष उन्हें उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

नायक ने आरोप लगाया है कि 13 मई, 2012 को साहा और मंदिर के अन्य साथी अधिकारियों ने एक बंद कमरे में उनपर हमला किया। उन्होंने बताया कि यह हमला मंदिर के पूर्व अध्यक्ष कुमार शंकर मंडल द्वारा किए गए अनुचित वित्तीय लेन-देन का उनके (नायक) द्वारा किए गए खुलासे को दबाने के लिए किया गया था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: hindu temple, new york, court



पिछली खबर
पाक: कर्मचारियों से भरी बस में फटा बम, 19 की मौत
अगली खबर
बोले कयानी, किसी पर हमला नहीं करना चाहते लेकिन...

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

सीरिया: अल-कुसैर शहर में हिंसा, 95 लोगों की मौत

सीरिया के अल-कुसैर शहर में शनिवार से जारी भीषण लड़ाई में अबतक आतंकवादी संगठन, हिजबुल्ला के 23 सदस्यों सहित कुल 95 व्यक्ति मारे जा चुके हैं। 12:45 PM, May 21, 2013

पाक सरकार का फरमान, ऑफिस में नही चलेगा एसी

पाकिस्तान सरकार ने बिजली संकट से उबरने के लिए नए तरीके अपनाते हुए सरकारी दफ्तरों में एसी चलाने को मना कर दिया है। 12:36 PM, May 21, 2013

तस्वीरों में देखें: बवंडर से अमेरिका में मची तबाही

अमेरिका के दक्षिण मध्य में स्थित ओकलाहोमा सिटी में आए भयंकर बवंडर में एक प्राथमिक स्कूल के सात बच्चों सहित 51 लोगों की मौत हो गई। इस बवंडर से भारी तबाही मची है। 11:02 AM, May 21, 2013
Photogallery
अमेरिका में मची तबाही
10:53 AM, May 21, 2013

अमेरिका में बवंडर से तबाही, 7 बच्चों समेत 51 की मौत

अमेरिका के दक्षिण मध्य में स्थित ओकलाहोमा सिटी में आए भयंकर बवंडर में एक प्राथमिक स्कूल के सात बच्चों सहित 51 लोगों की मौत हो गई। 09:15 AM, May 21, 2013

मुशर्रफ को राहत, बेनजीर हत्या मामले में मिली जमानत

पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को जमानत दे दी। 20:34 PM, May 20, 2013

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला,14 की मौत,13 घायल

अफगानिस्तान के उत्तरी बघलान प्रांत में सोमवार को एक तालिबान आत्मघाती हमलावर ने एक सरकारी दफ्तर के सामने खुद को बम से उड़ा लिया। 18:36 PM, May 20, 2013

इराक में सीरियल ब्लास्ट, 34 लोगों की मौत, 139 घायल

इराक की राजधानी बगदाद और दक्षिणी शहर बसरा में आज हुए सीरियल कार बम ब्लास्ट में 34 लोगों की मौत हो गई है और 139 लोग घायल हो गए हैं। 16:10 PM, May 20, 2013

अफगानिस्तान में फिर आत्मघाती हमला में कई मरे

अफगानिस्तान में सोमवार की सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने बागलान प्रांत में प्रांतीय परिषद की इमारत के बाहर खुद को विस्फोट करके उड़ा दिया जिसमें कई लोग मारे गए। 14:25 PM, May 20, 2013
IBN7