IBN7 IBN7

पढ़ें: देश के मंदिर और मठों में जमा है अकूत दौलत!

Posted on Jun 10, 2012 at 04:31pm IST

नई दिल्ली।देश के मंदिर, मठ और दूसरे धार्मिक स्थलों में अकूत संपत्ति जमा है। हर साल भक्त दिल खोलकर चढ़ावा देते हैं जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों में होती है। कई मंदिरों की आय ने तो बड़ी-बड़ी कॉरपोरेट कंपनियो को भी पछाड़ दिया है।

भारत मंदिरों और त्योहारों का देश है। सदियों से मंदिरों में लोग चढ़ावा देते रहे हैं। चढ़ावे की वजह से भारत के कई मंदिर अकूत दौलत के स्वामी बन गए हैं। ये दौलत लाखों में नहीं करोड़ों और अरबों रुपए में है। जिनका कोई सही-सही हिसाब नहीं है।

पढ़ें: देश के मंदिर और मठों में जमा है अकूत दौलत!
तिरुपति मंदिर के खजाने के बारे में ऐसा अनुमान है कि तिरुमाल तिरुपति बाला जी मंदिर देश का सबसे अमीर मंदिर है। 2010 में तिरुपति मंदिर में 650 करोड़ रुपए का चढ़ावा आया। तिरुपति मंदिर के मुताबिक इस साल 675 करोड़ रुपए चढ़ावे की उम्मीद है। पिछले साल तिरुपति ने मंदिर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1,175 किलो सोना जमा करवाया था। तिरुपति मंदिर ने साल 2011-2012 के लिए 1,640 करोड़ रुपए बजट का प्रस्ताव रखा है।

सिर्फ तिरुपति मंदिर ही नहीं, भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जिनका सालाना बजट करोड़ों रुपए का है। शिरडी के साईं बाबा मंदिर को देश का दूसरा सबसे अमीर मंदिर माना जाता है। शिरडी के साईं बाबा ट्रस्ट के सदस्यों के मुताबिक तिरुपति बालाजी मंदिर के बाद सबसे ज्यादा चढ़ावा यहीं पर आता है। साल 2008 में 81 करोड़ रुपए नगद, 920 किलो सोना, 440 किलो चांदी चढ़ावे में मिला। 1992 में साईं बाबा ट्रस्ट का सालाना बजट 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।

गुरुवायुर मंदिर 5000 साल पुराना है। कान्हा के इस मंदिर के पास 400 करोड़ रुपए, 65 हाथी, और अपार सोना-चांदी है। केरला का सबरीमाल मंदिर की भी गिनती देश के अमीर मंदिरों में होती है। पिछले साल यहां 140 करोड़ रुपए चढ़ावे में जमा हुआ। मुंबई में चलने वाले 11 दिन के गणेश उत्सव के दौरान सबसे मशहूर पंडाल लाल बाग के राजा का होता है। श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ इसी पंडाल में जुटती है। पिछले साल 11 दिन के उत्सव के दौरान 17 करोड़ रुपए चढ़ावे में मिले। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में तो ऑनलाइन चढ़ावे की सुविधा है।

पिछले गणेश चतुर्थी में मंदिर में 21 करोड़ का चढ़ाना आया। मुंबई में 11 दिन के उत्सव के दौरान अलग-अलग पंडालों और मंदिरों में कुल 1200 से 1400 करोड़ रुपए चढ़ावे के तौर पर इकट्ठा हुए। साफ है चढ़ावे से देश के मंदिरों में अपार दौलत जमा हो चुकी है। किसी अर्थशास्त्री ने कहा था कि अगर देश के सभी मंदिर और मठों में जमा दौलत को इकट्ठा किया जाए तो देश का सारा कर्ज खत्म हो जाए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: indian temples, abbey, gold, dimond, ganpati, shabrimala, padmnabhan temple



पिछली खबर
निर्मल बाबा को राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक
अगली खबर
पुरी में रथयात्रा महोत्सव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

एस्ट्रो में ये भी

Photogallery
ख्वाजा का 801वां उर्स
17:45 PM, May 20, 2013
Photogallery
रामनवमी के रंग
14:36 PM, Apr 20, 2013
Photogallery
कुंभ, हादसा और दर्द
08:08 AM, Feb 11, 2013

देखें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

अनंत चतुदर्शी के मौके पर मुंबई समेत पूरे देशे में लाखों गणपति को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। 12:09 PM, Sep 29, 2012

चंद्रमा है नाराज...तबाही की महापूर्णिमा कल!

19 मार्च 2011 आने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन आने वाले इस दिन को लेकर कई तरह के कयास और अंदेशे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को महाविनाश या महातबाही की रात भी कहा जा रहा है। 09:05 AM, Mar 18, 2011
IBN7