मुंबई।फिल्म ‘जंजीर’ के रीमेक में अमिताभ बच्चन की भूमिका निभा रहे राम चरण तेजा ने आज हैदराबाद में अपने बचपन की दोस्त उपासना कमीनेनी के साथ सात फेरे ले लिए। महानायक अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने दोनों को आशीर्वाद दिए।
इस मौके पर वर-वधु को आशीर्वाद देने सुपरस्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, श्री देवी, आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेजा के एक्टर पिता चिरंजीवी सहित कई फ़िल्मी और राजनितिक हस्तिया पहुचीं। इससे पहले सोमवार को हुए संगीत समारोह में सलमान खान ने भी हिस्सा लिया था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bollywood, ramchandra teja, fim janzeer, amitabh bachchan, ranjnikant








कमेंट्स
0